scriptबुद्धिजीवी देंगे भाजपा को मार्गदर्शन | Guides to give intellectuals to BJP | Patrika News
छिंदवाड़ा

बुद्धिजीवी देंगे भाजपा को मार्गदर्शन

सिंधु भवन में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में पहुंचीं प्रदेश उपाध्यक्ष

छिंदवाड़ाFeb 24, 2019 / 10:59 am

chandrashekhar sakarwar

patrika

बुद्धिजीवी देंगे भाजपा को मार्गदर्शन

छिंदवाड़ा. आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रबुद्धजनों का सम्मेलन सिंधु भवन मोहन नगर में किया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर ने कहा कि रामायण में युद्ध से पहले श्रीराम जी उस समय के महाऋषियों, संतों, ज्ञानियों से मिले थे, उसी तरह से भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव के संग्राम में बुद्धिजीवियों को आमंत्रित कर आशीर्वाद लेने का काम किया है। मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विचारधारा के साथ हम इस संग्राम में चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने महाभारत और रामायण युद्ध के समय के प्रसंगों को सुनाया व युद्ध में सैनिक व विद्वानों की अहम भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के सभी राज्यों के विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। बुद्धिजीवी वर्ग समाज को दिशा देने का काम करता है वह देश की परिस्थितियों को जानता और समझता है ।
उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक डॉ. अरविंद फोले ने किया। आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष शबनम खान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार, चौधरी चन्द्रभान सिंह, रमेश पोफ ली, रमेश दुबे समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Home / Chhindwara / बुद्धिजीवी देंगे भाजपा को मार्गदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो