scriptनमक, चीनी और तेल कम करने का संकल्प | Healthy India Cycle Tour | Patrika News

नमक, चीनी और तेल कम करने का संकल्प

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 11, 2018 04:09:21 pm

छात्र-छात्राओं व प्रबुद्व नागरिकों को अपने स्वस्थ के लिए जागरुकता दिखाते हुए खाने में नमक, चीनी, तेल को कम करने का संकल्प लिया।

Healthy India Cycle Tour

Healthy India Cycle Tour

पांढुर्ना. महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश पहुंची स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा का दोनों राज्यों की सीमा पर खाद्य अधिकारियों ने स्वागत किया। साइकिल चलाते हुए स्वस्थ भारत का विजन लेकर मध्यप्रदेश पहुंची साइकिल यात्रा का पहला पड़ाव बड़चिचोली और दूसरा सिवनी में आयोजित किया गया था। जहां पर इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। जिसके बाद शहर के एमपीएल मैदान पर आयोजित सभा में एनसीसी कॅडेट्स यात्रा कर पहुंचे और आगे की यात्रा करने वाले साइकिल चालकों को सलामी दी।
यात्रा के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. ओझा ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में उपस्थित एनसीसी कॅडेट्स बताया। रूट प्रभारी एस रायकवार ने साइकिल यात्रा के दौरान आ रहे अनुभवों को साझा किया। टीम के सदस्यों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व प्रबुद्व नागरिकों को अपने स्वस्थ के लिए जागरुकता दिखाते हुए खाने में नमक, चीनी, तेल को कम करने का संकल्प लिया। एक अच्छे भारतीय होने की स्माइल देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी खाद्य निरीक्षक एन एल धारू ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे एमपीएल मैदान से प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद योग अभ्यास होगा।
बड़चिचोली. ग्राम बड़चिचोली में सीताराम महाराज मंदिर प्रांगण में स्वस्थ भारत यात्रा के लिए निकले साइकल यात्रियों का स्वागत किया गया। भारत देश को स्वस्थ भारत बनाने के लिए यह यात्रा निकाली गई। एनसीसी के छात्र ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। नागपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी किरण गेडाम तथा एफ एसएसएआई के 15 लोग उपस्थित थे। सभी ग्रामवासी तथा अधिकारियों ने भारत देश को स्वस्थ भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोगिया, पंाढुर्ना बीएमओ डॉ. अशोक भगत, नोडल अधिकारी एनएल धारू, जनपद पंचायत सीईओ विजयालक्ष्मी मरावी, ग्राम सरपंच राजेश कड़वे, पंचायत समन्वय अधिकारी यूबी पांडे, उद्यान विभाग के खादीपूरे, सचिव चंद्रशेखर पठाडे, रोजगार सहायक गौरव जाधव तथा शिक्षक आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो