scriptयहां 600 रुपए में बिकती है 70 हजार की गाय | Here 70 thousand cows are sold for 600 rupees | Patrika News

यहां 600 रुपए में बिकती है 70 हजार की गाय

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 14, 2019 11:26:20 am

कांजी हाउस से छह सौ रुपए में बेच दी गाय मालिक निगम पहुंचा तब दैवेभो को निकाला

patrika

यहां 600 रुपए में बिकती है 70 हजार की गाय

छिंदवाड़ा. परासिया रोड फटका मशीन के समीप चरती पाई गई गाय को नगर निगम की हाका गैंग ने पाठाढाना कांजी हाउस में पहुंचा दिया तो ठेके में रखे गए दैवेभो कर्मचारी ने उसे छह सौ रुपए में बेच दिया। जब गाय को खोजते हुए उसका मालिक नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचा, तब इसका राज खुला। निगम की जांच पड़ताल में गाय को विक्रेता से वापस बुला लिया गया और उस कर्मचारी को बाहर कर दिया गया।
नगर निगम की मंगलवार की जनसुनवाई सहायक आयुक्त आरएस बाथम कर रहे थे। उसी दौरान मोहन नगर निवासी राजा चंद्रवंशी ने बताया कि उसकी गाय को फटका मशीन के पास पकडकऱ कांजी हाउस में पहुंचा दिया गया था। वहां से उसे बेच दिया गया है। इसमें कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता है। इसी तरह मोहन नगर के दुर्गा यादव ने भी गाय गुमने की शिकायत की। सहायक आयुक्त के आदेश पर जांच पड़ताल कराई गई तो निगम जोन प्रभारी राम वृक्ष यादव ने पाया कि राजा की गाय को बिना रसीद के कुछ पैसे लेकर ठेका कर्मचारी आदर्श यादव ने अजय राउत को दे दिया है। इस पर तत्काल गाय को वापस बुलाया गया। यादव ने बताया कि इस गाय को कांजी हाउस में रखा गया है। इसका मालिक जुर्माना की रसीद कटवाएगा, तब उसे गाय वापस कर दी जाएगी। फिलहाल अजय नाम के ठेका कर्मचारी को निकाल दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो