Higher education: इस कॉलेज की वर्षों पुरानी समस्या होगी समाप्त, प्रक्रिया हुई शुरु
छिंदवाड़ाPublished: Nov 18, 2021 12:58:03 pm
कॉलेज का खुद का कवर्ड कैम्पस होगा।


College: पीजी कॉलेज को छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के शिफ्ट होने का इंतजार
छिंदवाड़ा. शासकीय स्वशासी पीजी कॉलेज की वर्षों पुरानी समस्या जल्द ही समाप्त होने वाली है। कॉलेज का खुद का कवर्ड कैम्पस होगा। इसके लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य ने प्रशासन से गुहार लगाई थी। बीते दिनों प्रशासन ने कॉलेज का निरीक्षण कर प्राचार्य को आश्वस्थ किया था। बताया जाता है कि इसके बाद कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी को प्राक्कलन बनाने को कहा है। गौरतलब है कि कॉलेज के मुख्य गेट से ही आम सडक़ होकर गुजरती है। इस सडक़ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में आए दिन हादसे होते रहते हैं। विद्यार्थी काफी समय से सडक़ को बंद करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज का खुद का कवर्ड कैम्पस न होने से नैक मूल्यांकन के दौरान गे्रड सुधारने में भी परेशानी हो रही है। कवर्ड कैम्पस न होने से कॉलेज को अच्छी ग्रेडिंग नहीं मिल पा रही है और न ही कॉलेज के विकास के लिए अच्छा अनुदान मिल पा रहा है। इस बार सात साल बाद कॉलेज ने नैक मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है। कॉलेज की तैयारी भी पूरी है, लेकिन अगर इस बार भी कॉलेज के पास कवर्ड कैम्पस नहीं हुआ तो समस्या आ सकती है। इन सबको देखते हुए प्राचार्य ने प्रशासन के सामने समस्या रखी थी। जिस पर प्रशासन ने इसका विकल्प तलाशने के लिए कहा था।