scriptहोली की रंगबिरंगी मस्ती में भीगा तन-मन | Holi's colorful fun | Patrika News

होली की रंगबिरंगी मस्ती में भीगा तन-मन

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 24, 2019 12:00:24 pm

त्योहार : धुरेंडी पर खूब उड़ा रंग-गुलाल

patrika

होली की रंगबिरंगी मस्ती में भीगा तन-मन

छिंदवाड़ा. रंगबिरंगी फुहारों की मस्ती इस बार भी धुरेंडी पर खूब नजर आई। शहर समेत पूरे जिले में यह रंगीला पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। गली मुहल्लों में बच्चे सुबह से ही पिचकारियों में रंग भरकर एक-दूसरे को भिगोते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा होली की मस्ती भी चढ़ी और टोलियों में लोग फागुन की मस्ती में झूमते रहे। कहीं दोस्त बैठकर हंसी ठिठोली में इस पर्व का आनंद लेते रहे तो महिलाओं की टोलियां भी रंग गुलाल के साथ त्योहार के रंग में दिखीं। युवा जहां ढोल धमाकों के साथ मस्ती करते दिखे तो बच्चे घरों और मुहल्लें में एक-दूसरे को रंगाते, रंग बिखेरते रहे। साहित्यकारों ने होली गीतों के साथ इस त्योहार का रंग जमाया
दोपहर बाद तक शहर में रंग खेला जाता रहा। चुनाव आचार संहिता के कारण ज्यादा शोर शराबे पर काबू रखने के लिए पुलिस भी तैनात थी, लेकिन होली का जोश कम नहीं हुआ। होली पर विभिन्न समाजिक संगठनों ने भी सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम किया। कतिया समाज कल्याण संस्था से जुड़े सामाजिक बंधुओं ने डीजे के संगीत पर होली का उत्सव मनाया। पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो