हितग्राहियों का किया सम्मान, गिनाई उपलब्धियां
पंचायत में सम्मान समारोह और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

छिंदवाड़ा. गुढ़ी अम्बाड़ा. ग्राम पंचायत रिछेडा में इस चलो पंचायत अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ शिवकमार राय, प्रभात विश्वकर्मा, राजकुमार डेहरिया ने पंचायत में सम्मान समारोह और केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिवकुमार राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार गरीबो के हितों के लिए कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन दिलाने का वादा पूरा कर गरीबो का उत्थान कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों अपनी समस्याओ के समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
बोरगांव. ग्राम में पंचायत चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर तिलक और पुष्प माला अर्पित कर जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी राजेंद्र भक्ते ने पार्टी का झंडा फहराया कर मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में लोधीखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष डॉ. गमेण, भाजपा अध्यक्ष प्रभाकर बोबड़े, ग्राम पंचायत सरपंच चम्पाबाई परिहार, धीरेन्द्र करडमारे, लोधीखेड़ा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष लताबाई गमे, महामन्त्री रमेश निंबोलकर, मामा ठाकुर, नाना भाऊ साबले, युवा मोर्चा कार्यकारिणी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बिछुआ. विकासखण्ड ग्राम पंचायत खमरा में भाजपा का पंचायत चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित यिका गया। खमरा ग्राम पंचायत के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर ग्रामवासियों को सम्मेलन में पहुंचने आमंत्रण दिया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पंचायत में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पार्टी के झंडे को फहराया गया। वहीं वंदेमातरम गीत का गायन हुआ। पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जव्लन किया गया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन शुभम साहू द्वारा किया गया। युवा मोर्चा के जिला मंत्री रणधीर सिंह ठाकुर ने प्रवास कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। बिछुआ भाजपा मंडल मंत्री एवं कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अयोध्या सोनी द्वारा मध्यप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक पं. रमेश दुबे द्वारा किए गए कार्यों एवं मोदी सरकार की उपलबिधियों का बखान किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रेमकुमार मालवीय, राजू साहू, लखनलाल चौरसिया, डॉ. धनेंद्र वर्मा, विनोद चौरसिया, रमेश साहू, गजेन्द्र जैन, चोखेलाल साहू, घूडऩ चौरसिया, मोहरू माहोरे, दिनेश श्रीवास, सरोज जंघेला, रामकुमार चौरसिया, नरेंद्र चौरसिया, रामकुमार वर्मा, जितेन्द्र सोनी, दुर्गेश नामदेव, अजय श्रीवास, शुभम साहू, रघुनंदन साहू, रजत वानखेड़े, शरद डेहरिया, सोनू यादव, मोनू ठाकुर, सूरज चौरसिया, राजा चौरसिया, विट्टू चौरसिया उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Chhindwara News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज