भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय
छिंदवाड़ाPublished: Jul 23, 2019 06:14:36 pm
भोले बाबा की भक्ति में हर कोई लीन दिखा
भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए शिवालय
सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़े भक्त
छिंदवाड़ा. सावन के पहले सोमवार के दिन शिवालयों भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए। शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा जो देर रात तक जारी रहा। भोले बाबा की भक्ति में हर कोई लीन दिखा। मंदिरों में इस दिन विशेष को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी।
सावन के पहले सोमवार पर अनगढ़ हनुमान मंदिर में 21 ज्येार्तिलिंगों का अभिषेक किया गया। भक्तों ने भगवान शिव को बेल्व-पत्र, धतूरे और अकाव के फूल और फल अर्पित किए।
छोटी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में ऐतिहासिक पंचमुखी शिवलिंग पर मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रधाराओं से अभिषेक किया गया। साथ ही बाबा अमरनाथ की शिवलिंग का भी अभिषेक हुआ। कलेक्ट्रेट के सामने साउथ सिविल लाइन शिव मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर के सामने स्थित शिवमंदिर, नया बैलबाजार, प्रियदर्शिनी कॉलोनी सहित विभिन्न जगहों पर शिव मंदिरों में विशेष पूजन और जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में शिव भगवान को विशेष रूप से सजाया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा।