scriptहरतालिका व्रत: इन राशि वालों को इन चीजों से होगा लाभ | Hritalika fast news | Patrika News

हरतालिका व्रत: इन राशि वालों को इन चीजों से होगा लाभ

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 03, 2016 05:18:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया को रखा जाने वाला हरतालिका व्रत
रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने सौभाग्य के लिए भगवान शिव का
निर्जला व्रत रखती हैं।

Hartalika Teej

Hartalika Teej

छिंदवाड़ा। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया को रखा जाने वाला हरतालिका व्रत रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने सौभाग्य के लिए भगवान शिव का निर्जला व्रत रखती हैं। युवतियां भी मनचाहे वर के लिए भगवान शिव की आराधना करती हैं। इस वर्ष हरतालिका तीज अपने साथ एक विशेष संजोग लेकर आ रहा है जोकि हर राशि के मुताबिक अलग अलग है। आइए जानते है किस राशि वाली महिलाओं को किस तरह व्रत करना है तथा व्रत के दौरान क्या करना लाभकारी साबित होगा ।


 
यह है राशि के अनुसार उपाय

मेष राशि के लिए
जिन लोगों की राशि मेष है, उन्हें कभी मुफ्त या बगैर कीमत दिए कुछ भी नहीं लेना चाहिए। अपने साथ लाल रंग का कोई कपड़ा या रुमाल रखना आपके लिए फ ायदेमंद है। वे इस दिन गाय को मीठी रोटी खिलाना, जरूरतमंदों की मदद करे और किसी को सात्विक भोजन कराए। यह उपाय आपको लाभ पहुंचाएगा।

वृषभ राशि के लिए
वेसे तो इस राशि के लिए शुक्रवार का दिन खास होता है, लेकिन हरतालिका तीज के दिन इस राशि वाले अगर बांस या तुसली का पौधा लगाए तो इनको बड़ा लाभ होगा। इसके अलावा किसी बगीचे में जाकर वृक्ष की सेवा से भी सवज़् इच्छा पूरी होगी।

मिथुन राशि के लिए
इस राशि वाले अपने परिवार की बड़ी महिलाओं का सम्मान करे व जरूरजमंद को दवाई का दान करे। इस दिन दवाई का दान विशेष लाभ दिलवाएगा। इसके अलावा गाय को चारा भी खिलाए।

कर्क राशि के लिए
आपसे बडे आपको जो भी सलाह देते हैं, जो भी आदेश देती हैं, उनका हरतालिका तीज के दिन पालन करना आपको प्रगति दिलवाएगा। परिवार की किसी महिला से चावल या चांदी लेकर उसे हमेशा अपने पास रखें। दुर्गा मां की आराधना आपको बड़ा लाभ दिलवाएगा।

सिंह राशि के लिए
इस दिन चाहे जो हो, मन को नियंत्रण में रखे। अपने सिद्धांतो पर कायम रहे। शाम को अखरोट और नारियल का दान करें। सच बोलना, किसी का बुरा ना सोचना, आपको लाभ पहुंचाएगा। शुभ कार्य से पहले मीठी वस्तु का दान अवश्य करें।

कन्या राशि के लिए
आपको सदैव संयम बनाए रखने की जरूरत है। क्रोध करना, किसी को अपशब्द बोलना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। काले रुमाल या वस्त्र का दान आपको लाभ पहुंचाएगा। आपको पार्वती जी के साथ मां दुर्गा आराधना भी अवश्य करनी चाहिए।

तुला राशि के लिए
गाय को घी वाली रोटी खिलाएं और ईश्वर पर आस्था बनाए रखें। अपनी थाली में से भी गाय के लिए पहले निवाला निकालें। माता-पिता का सम्मान करें और उनकी मर्जी के बिना विवाह ना करें। अगर आप विवाहीत हैं तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य का इसदिन ध्यान रखे।

वृश्चिक राशि के लिए
मीठी रोटी भुखे को खिलाएं। मुफ्त में या धोखे से किसी से कोई भी सामान ना लें। अपने संबंधियों का सम्मान करें। विशेषकर अपने बड़े भाई का अपमान कभी ना करें। प्रतिदिन सवेरे सबसे पहले शहद का सेवन करें और मंगलवार या शनिवार हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं।

धनु राशि के लिए
गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते रहें। खुद किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करें और लोगों को भी लेकर जाएं। ना तो कुछ गलत करें और ना ही किसी के बारे में गलत सोचें। आप अपने घर में पीले फूल अवश्य लगाएं।

मकर राशि के लिए
हरतालिका तीज के दिन जीव की सेवा करे। गाय या अन्य पशु को अन्न का दान करे। घर के किसी भी हिस्से में अंधेरा ना रहने दें। हमेशा सत्य बोलें और सच का ही साथ दें।

कुंभ राशि के लिए
दक्षिण दिशा में मुंह रखकर अन्न का दान करे। भैरो मंदिर में दूध का दान करें लेकिन स्वयं इसका सेवन ना करें। इसके अलावा शनिवार के दिन श्वान को रोटी खिलाए।

मीन राशि के लिए
आपको अपने कर्म पर भरोसा होना चाहिए। जितना संभव हो, किसी से उधार ना लें। प्रत्येक मनुष्य का सम्मान और उनके सुझावों को मानना आपके लिए लाभदायक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो