scriptChhindwara: छिंदवाड़ा में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ | Hundreds of people joined Congress in Chhindwara | Patrika News
छिंदवाड़ा

Chhindwara: छिंदवाड़ा में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

शहर के वार्ड क्रमांक 4, 10 और 28 के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सोमवार को राजीव भवन पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

छिंदवाड़ाDec 07, 2021 / 12:45 pm

babanrao pathe

 Chhindwara: छिंदवाड़ा में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

छिंदवाड़ा में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

छिंदवाड़ा. शहर के वार्ड क्रमांक 4, 10 और 28 के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सोमवार को राजीव भवन पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कांग्रेस के वरिष्ठनेताओं ने सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलाई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ के विकास कार्यों से प्रभावित होकर नगर की सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। शहर कांग्रेस महामंत्री राजा साहू, स्वप्निल शर्मा एवं सचिन दुबे के नेतृत्व में सुजाता पाल, मोनू पाल, सुनीता वर्मा, भागा बाई सरेयाम, गीता सरेयाम, रोहित वर्मा, सुनीता वर्मा, शुभम कसेनकर, सुरभि सरेयाम सहित सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं पप्पू यादव ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शहर कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान पर दिया जोर

छिंदवाड़ा. स्थानीय राजीव भवन में सोमवार को शहर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान और निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जिले के प्रत्येक बच्चे को जोडऩे के लिए कार्ययोजना तैयार कर उस पर गम्भीरता से काम करने के लिए वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने निर्देशित किया। बैठक के प्रारंभ में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पप्पू यादव ने आयोजित बैठक के विषयों से उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा सदस्यता अभियान को पूरी गम्भीरता से लेते 20 तारीख तक उसे पूरा करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुन: सर्वे कर नए सदस्य जोडऩे और जिन बूथों के प्रभारी सक्रिय नहीं है वहां नए बूथ प्रभारी बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन कोचिंग से बच्चों को जोडऩे पर चर्चा की। बैठक में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किरण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो