scriptआग की चपेट में आई पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा | Husband also burns in the fire to save his wife | Patrika News

आग की चपेट में आई पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 14, 2019 12:35:34 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

चौरई थाना क्षेत्र का मामला

up news

धोखाधड़ी के तीन मामलों में दर्ज हुई एफआईआर

छिंदवाड़ा. घर में रसोई गैस पर खाना पकाते समय महिला की साड़ी आग के सम्पर्क में आ गई। महिला के कपड़ों में आग लगी तो पति बचाने का प्रयास करने लगा और वह भी झुलस गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। महिला और उसके पति को चौरई अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।
चौरई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौरई के वार्ड क्रमांक 11 निवासी गोलू (35) पति चतरू यादव शनिवार रात करीब नौ बजे के आस-पास घर में खाना बना रही थी। इस दौरान उसकी साड़ी में आग लग गई। आग बुझाने का उसने प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। शोर मचाने पर पति चतरू यादव रसोई में पहुंचा और महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाने की कोशिश की, इस दौरान उसका हाथ झुलस गया। महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को चौरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रैफर किया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में दोनों का इलाज जारी है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो