scriptहाइपरटेंशन डे…मोबाइल की लत ने भी 30 की उम्र में भी बना दिया बीमार | Hypertension Day... mobile addiction also made you sick at the age of | Patrika News

हाइपरटेंशन डे…मोबाइल की लत ने भी 30 की उम्र में भी बना दिया बीमार

locationछिंदवाड़ाPublished: May 16, 2022 09:04:24 pm

Submitted by:

manohar soni

छिंदवाड़ा में औसत 1.80 लाख लोग पीडि़त, डॉक्टरों ने कहा-नहीं सुधरे हालात तो युवा भी आएंगे दायरे में

World Hypertension Day

World Hypertension Day

छिंदवाड़ा.मोबाइल में 7 घंटे से अधिक व्यस्तता, बदलती जीवनशैली और खानपान 30 की उम्र में हाइपरटेंशन का शिकार बना रही है। राष्ट्रीय असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सर्वेक्षण में छिंदवाड़ा में औसत 1.80 लाख लोग उच्च रक्तचाप की समस्या से पीडि़त पाए गए हैं। विश्व हाइपरटेंशन डे 17 मई के मौके पर डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो धीरे-धीरे युवा पीढ़ी भी इसकी चपेट में आ जाएगी।
सर्वेक्षण के मुताबिक जिले की 22 लाख पहुंच रही आबादी में औसत 37 प्रतिशत 30 साल से अधिक उम्र वाले हैं। यह संख्या 8.14 लाख है। इनमें 22 प्रतिशत यानि 1.80 लाख लोग हाईब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते इस बीमारी को राष्ट्रीय असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में लिया गया हैं। इस कार्यक्रम से जुड़े डॉक्टर बता रहे हैं कि अभी तक उनकी सेवाएं 80 हजार लोग तक सीमित हैं। शेष आबादी तक पहुंचने प्रयासरत हैं। इसके अलावा यह धारणा भी हैं कि कुछ लोग बीपी के शिकार हैं लेकिन जांच न होने की वजह से सामने नहीं आ पाए हैं।
….
मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से मुफ्त में बीमारियां
डॉक्टरों के मुताबिक द ग्लोबल स्टेटिस्टिक के सर्वे में आया हैं कि भारतीय रोजाना औसतन 7 घंटे से ज्यादा मोबाइल चलाते हैं, जिसमे ढाई घंटे से ज्यादा समय सिर्फ सोशल मीडिया को ही देते हैं। सोशल मीडिया का घंटों तक यूज करना इंसान को अनसोशल बना रहा है. इससे हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारियां मुफ्त में हो रही हैं।
….
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
सांस लेने में तकलीफ होना, चक्कर जैसा महसूस होना, थकान, सुस्ती, अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने पर आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, गर्दन या सिर के पीछे के हिस्से में दर्द, धड़कनों की गति अनियमित होना शामिल हैं।
…..
धमनियों में रक्तदाब से हाइपरटेंशन
आम जनजीवन में कुछ लोगों की जेब में हमेशा बीपी की गोली मिल जाएगी तो कुछ घरेलू उपाय करते मिलेंगे। डॉक्टरों की मानें तो ये समस्या आम हैं। धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाने को ही हाइपरटेंशन की समस्या कहते हैं। आजकल के तनाव भरे जीवन और अनियंत्रित खानपान को इसका मुख्य कारण कहा जा सकता है। आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति का रक्तदाब 120/80 एमएमएचजी होना चाहिए। इससे अधिक रक्तदाब होने पर व्यक्ति हाई बीपी या हाइपरटेंशन की चपेट में आ जाता है।
…..
इनका कहना है…
हाईपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पहले 45 वर्ष से अधिक आयु में थी। अब बदलती जीवनशैली, तनाव, मोबाइल समेत अन्य कारण से यह बीमारी 30 साल के औसत में आ गई है। जिले में औसत 1.80 लाख की आबादी पीडि़त हैं। इस पर सचेत और जागरुकता होने की आवश्यकता हैं।
-डॉ.वेंकटेश यादव, नोडल अधिकारी, एनसीडी क्लीनिक, जिला अस्पताल।

ट्रेंडिंग वीडियो