scriptबारिश में सर्प दिख जाए तो ये करें, अन्यथा जा सकती है आपकी जान…पढि़ए | If you see a snake in the rain, do this, otherwise you may lose your l | Patrika News

बारिश में सर्प दिख जाए तो ये करें, अन्यथा जा सकती है आपकी जान…पढि़ए

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 24, 2022 08:41:00 pm

Submitted by:

manohar soni

जिले भर में बढ़े सर्पदंश के केस, सर्पमित्र ने कहा-पीडि़तों को तुरंत ले जाएं अस्पताल

cobra.jpg

छिंदवाड़ा.मानसूनी बारिश होते ही सर्प धरती की उमस से बचने बिलों से निकलकर अनुकूल वातावरण खोजने लगे हैं। इससे सर्पदंश के मामले बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए सर्प मित्रों ने जनसामान्य को इस स्थिति में मकान, खेत समेत अन्य स्थलों पर अलर्ट होकर रहने के लिए सचेत किया है।
बारिश में बिलों में पानी भरने से ये जीव मकानों की तरफ सीधे आते हैं। इन्हें छिपने के लिए स्थान व भोजन के रूप में चूहे मिल जाते हैं। इससे शहरी और ग्रामीण अंचलों मे सर्पदंश के मामले बढ़ दिख रहे हैं। खासकर गांवों में कच्चे मकानों में उनकी उपस्थिति ज्यादा देखी गई है।
नगर निगम मे पदस्थ वार्ड दरोगा व सर्प विशेषज्ञ हेमंत गोदरे बताते हैं कि सर्प दिखने व सर्पदंश होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं हैं। बस सतर्कता, धैर्य व जानकारी से पीडि़त की जान बचाई जा सकती है।
….
सर्पदंश से कैसे बचा जाए
1. अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें। कबाड़ इकठ्ठा न होने दें।
2. घरों में चूहों के बनाए गए बिलों को बंद करके रखें।
3. पानी निकासी मार्ग पर जाली लगाकर रखें।
4. खेतों व अधिक घास वाली जगहों पर पैदल न चलें।
5. किसी अंधेरी जगह पर जाते समझ टार्च या लालटेन का प्रयोग करें।
6. घर पर यदि नीचे सो रहे हैं तो बीच में सोएं। पलंग मच्छर दानी का प्रयोग करें।
7.घरों में लटकी हुई कोई बेला या पेड़ की डाल को न रहने दें।
…..
सांप काट ले तो ऐसे करें बचाव
1. किसी भी प्रकार का सर्प काट ले तो पीडि़त व्यक्ति घबराएं न भाग दौड़ न करे और शांत रहे।
2. पीडि़त व्यक्ति के शरीर पर कोई भी कसाव वाली वस्तुएं ( बेल्ट, जूते लेस ) न बंधे रहने दें। इससे रक्तचाप बढ़ता है ।
3. काटे गए स्थान को साबुन या डेटोल से साफ करें व जिस स्थान पर काटा है उसे हिलाए डुलाए नहीं।
4. पीडि़त व्यक्ति को जितनी जल्दी हो। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं व डॉक्टरी सलाह व उपचार लें।
5. ओझा या तांत्रिक के पास जाकर झाडफ़ूंक में समय न गंवाएं।
7. सर्प द्वारा काटे गए स्थान को किसी ब्लेड या धारदार वस्तु से न काटें।
…..
छिंदवाड़ा में कोबरा, करैत, रसल्स ज्यादा
सर्प मित्र हेमंत गोदरे अब तक हजारों सर्प पकड़ चुके हैं। उनके मुताबिक छिंदवाड़ा जिले में सिर्फ चार जहरीले सर्प पाए जाते हैं। जिनके काटने से मनुष्य की मृत्यु तक हो सकती है। ये सर्प कोबरा, करैत, रसल्स वाइपर व शॉ स्केल्ड वाइपर है। इनके अलावा किसी भी सर्प के काटने से मानव जीवन को कोई हानि नहीं होती इसलिए सर्प दिखने पर लोग घबराए नहीं। बस सर्प से दूरी बना लें।
…..
इन सर्प मित्रों से तुरंत कर सकते हैं संपर्क
नगर निगम ने सांपों को पकडऩे के लिए कुछ सर्पमित्रों को वेतन पर रखा हैं,तो वहीं कुछ लोग बिना वेतन यह पुनीत कार्य कर रहे हैं। जिसमें शहर के सर्पमित्र राहुल रहांगडाले, अनिल विश्वकर्मा, मोहखेड़ से मनीष साहू, सौंसर से सर्पमित्र विक्की कामड़े, पांढुर्ना के सर्पमित्र अमित संभारे योगदान दे रहे हैं। गोदरे बताते हैं कि सांपों की सुरक्षा के साथ इन सभी सर्पमित्रों की सुरक्षा उनके लिए हमेशा से चिंता का विषय रही है।
….
सर्प मित्र हेमंत गोदरे मोबाइल नं.9630611790

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो