scriptस्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा झंडा | independence day celebration in chhindwara | Patrika News

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा झंडा

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 15, 2017 11:27:00 am

Submitted by:

mantosh singh

जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन

Happy Independence Day 2017
 छिंदवाड़ा . जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मंगलवार को गरिमामय रूप से स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने ध्वजारोहरण कर परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन सुबह 8.58 बजे हुआ। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व सलामी नौ बजे तथा मुख्य अतिथि द्वारा 9.05 से 9.15 बजे के बीच परेड का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा 9.15 से 9.35 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.35 से 9.40 बजे तक हर्ष फायर, 9.40 से 9.50 बजे तक मार्च पास्ट और 9.50 से 9.55 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। समारोह में 9.55 से 10 बजे तक मध्यप्रदेश गान हुआ और 10 से 10.40 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, उसके बाद पुरस्कार वितरण किया गया। कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण- कलेक्टर जेके जैन ने किया।
 मेडिकल कॉलेज
स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में तिरंगा झंडा फहराया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीन डॉ. तकी रजा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया।

 जिला अस्पताल
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा जिला अस्पताल में सुबह ७.३० बजे तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडा वंदन के पश्चात अन्य कार्यक्रम किए गए।
 डीआईजी कार्यालय
डीआईजी कार्यालय में सोमवार दोपहर बाद तक साफ सफाई और रंग रोगन जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस पर विशेष साज-सज्जा की गई। दफ्तर को रोशनी से जगमगा गया है। मंगलवार सुबह स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय में डीआईजी डॉ. जीके पाठक तिरंगा फहराया।
 कमांडेंट ने किया ध्वजारोहण
एसएएफ आठवीं बटालियन में कमांडेंट तिलक सिंह ने ध्वजारोहण किया। धरमटेकड़ी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुबह एसपी गौरव तिवारी ने ध्वजारोहण किया।

जिलेभर में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था
छिंदवाड़ा . स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में तगड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। जिले की सीमा से होकर आने और जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही। शहर के भीतर भी जगह-जगह पुलिस के चैकिंग पाइंट लगाए गए हैं। सभी थाना और चौकी क्षेत्र में स्थित होटल एवं लॉज में ठहरे लोगों की जानकारी पुलिस ने मांगी है। संचालकों को निर्देश भी दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को होटल और लॉज में कमरें न दें।
सोमवार दोपहर बाद नागपुर नाका, सत्कार तिराहा, कुंडीपुरा थाना के सामने और धरमटेकड़ी चौकी के सामने जांच के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। इसके अलावा जिले की सीमा पर नागपुर, सिवनी, नरसिंहपुर एवं पिपरिया की ओर से आने वाले सभी वाहनों को पुलिस ने रोका। वाहन की तलाशी लेने के बाद दस्ताववेज जांचे गए। इसके बाद ही उन्हें जिले की सीमा में प्रवेश दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो