script

पुलिस सत्यापन के बिना अब रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे कर्मचारी, आरपीएफ हुई सख्त

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 21, 2019 12:59:48 pm

Submitted by:

ashish mishra

पुलिस सत्पायन एवं मेडिकल जांच कराना अनिवार्य होगा।

patrika

पुलिस सत्यापन के बिना अब रेलवे स्टेशन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे कर्मचारी, आरपीएफ हुई सख्त


छिंदवाड़ा. मॉडल रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को पुलिस सत्पायन एवं मेडिकल जांच कराना अनिवार्य होगा। दोनों ही प्रमाण-पत्र की कापी भी अपने पास रखनी होगी। अगर यह दस्तावेज कर्मचारी के पास नहीं है तो फिर रेल सुरक्षा बल(आरपीएफ) रेल अधिनियम की धारा 147 के तहत कार्रवाई करेगी। इस संबंध में जल्द ही आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेशानुसार सघन जांच अभियान मॉडल रेलवे स्टेशन में चलाएगी। दरअसल स्टेशन में विद्युत या अन्य कार्य के लिए वहीं पार्सल, स्टेशन परिसर में कैंटिन एवं सफाई के लिए अस्थाई कर्मचारी रखे जाते हैं। इन कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी नहीं किया जाता है। ऐसे में इन कर्मचारियों से कभी भी अपराधिक घटना होने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता।
जल्द चलाएंगे अभियान
मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेशानुसार जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। अभी रेलवे के संबंधित विभाग अधिकारियों को अस्थाई कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन एवं मेडिकल जांच कराने के लिए सूचना दे दी गई है। रेलवे स्टेशन परिसर में कार्य कर रहे हर अस्थाई कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन एवं मेडिकल जांच प्रमाण-पत्र होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है तो रेल अधिनियम के 147 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मनीष कुमार, थाना प्रभारी, आरपीएफ, छिंदवाड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो