scriptमक्का कीटों के बारे में दी जानकारी | Information about maize insects | Patrika News

मक्का कीटों के बारे में दी जानकारी

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 19, 2019 05:06:23 pm

Submitted by:

sunil lakhera

वैज्ञानिक एवं अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण

nformation about maize insects

मक्का कीटों के बारे में दी जानकारी

परासिया. जनपद सभाकक्ष में मक्का की फ सल में फ ॉल आर्मीवर्म प्रबंधन के बारे में किसान मित्र एवं दीदी को अवगत कराया गया।
इस दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव छिंदवाड़ा के वैज्ञानिक एवं अधिकारियों के द्वारा मक्का फसल की जागरुकता अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। किसान मित्र दीदी को आर्मी वर्म से अपने क्षेत्र में बचाव तथा नियंत्रण के लिए इलाके के किसानों को उपचार के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देश दिए गए।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सुंदरलाल अलावा एवं वैज्ञानिक पौध संरक्षण डॉ पीएल अंबुलकर द्वारा मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म से बचाव के बारे में जानकारी दी। मक्का फसल में लगने वाले रोग इल्लियों से बचाव के लिए क्षेत्र में जाकर किसानों को जानकारी प्रदान करने के लिए कहा गया। आत्मा प्रबंधक अमित बघेल द्वारा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र किसान हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इल्लियों से बचाव के लिए टी आकार की खूंटी लगाने की सलाह किसानों को दी गई जिससे पक्षी आकर्षित होंगे और इल्लियों को खाएंगे। प्रकाश प्रपंच का प्रयोग 7 से 8 बजे तक करने की सलाह दी गई जिससे कीटों की आने की स्थिति का पता चल सके। रस चूसक कीड़ों को आकर्षित करने के लिए येलो स्टिकी ड्रिप का उपयोग करने की सलाह दी गई। इल्लियों के नियंत्रण के लिए नीम तेल इमामेक्तिन एवं अन्य बताई गयी दवा का छिडक़ाव शाम के समय करने की सलाह दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो