7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रा से दे रहे किसानों को योजना की जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा गुरुवार को किसान सम्मान यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार की किसान हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बस स्टैण्ड स्थित

2 min read
Google source verification
Information about the scheme to the farmers giving travel

पंाढुर्ना . भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल द्वारा गुरुवार को किसान सम्मान यात्रा निकालकर प्रदेश सरकार की किसान हितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बस स्टैण्ड स्थित नगर मंडल भाजपा के कार्यालय में इस यात्रा को एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल ने हरी झण्डी दी। इस मौके पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों को संबल प्रदान करते हुए सोसायटियों के ऋण अदायगी के लिए एक माह का समय और डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की घोषणा की है। भाजपा ने हमेशा किसानों के बारे में सोचा है। किसानों को राहत देने के लिए फौरन निर्णय लेने वाली एकमात्र सरकार भाजपा है। यह किसान यात्रा भाजपा कार्यालय से चलकर जय स्तंभ चौक से होकर गुजरी बाजार चौक भवानी माता मंदिर से हेकर पुन: भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। इस यात्रा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवीदास राउत, नगर मंडल अध्यक्ष राजू रेवतकर, किरण धारकर, नपा उपाध्यक्ष अरुण भोसले, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण खोड़े, इरफान खान, दादूराम इरपाची, पूर्व विधायक रामराव कवरेती, पंकज नाइक, नीलेश भांगे समेत अन्य उपस्थित थे।
विधायक ने दिखाई हरी झंडी
सौंसर. किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ विधायक नानाभाऊ मोहोड़ ने हरिझंडी दिखाकर किया। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा के अवसर पर महाकौशल प्राधिकरण उपाध्यक्ष संतोष जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र परमार, सतीश बोडख़े, यात्रा प्रभारी राजेन्द्र भक्ते, गौरी निंबुलकर, मोरेश्वर मर्सकोले, राजू राठी, किशोर उफाट, सुरेश तरारे, रामकृष्णा वाकोड़े समेत अन्य मौजूद रहे। यात्रा 15 अपै्रल तक चलेगी। किसान सम्मान यात्रा में गांव-गांव पहुंचकर किसानों का सम्मान कर सरकार द्वारा किसानों एवं खेती को उन्नत करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में जानकारी देगी।
विधायक ने कपुर्दा से की किसान सम्मान यात्रा की शुरुआत
चौरई. मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मप्र की शिवराज सिंह सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को लेकर किसान सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। चौरई ग्रामीण मंडल की किसान सम्मान यात्रा का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक पं. रमेश दुबे ने कपुर्दा में षष्ठी माता मंदिर में पूजा-अर्चन कर किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि मप्र सरकार किसानों की सरकार है प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार किसानों के कल्याण और किसानो की आय बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। विधायक दुबे ने सरकार की योजनाओं को बताते हुए कांग्रेसियों पर तीखे प्रहार भी किए। यात्रा शुभारम्भ करने के बाद कपुर्दा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण विधायक ने किया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र रघुवंशी, सेवकराम शास्त्री, रामभरोस वर्मा, दीपू तिवारी, मिठनलाल वर्मा, सुशील तिवारी, माखनलाल वर्मा, घनश्याम सलूजा, प्रवीण सनोडिया, कमलेश श्रीवास्तव, राजू दीक्षित, किसान विकास यात्रा के विधान सभा प्रभारी विसरंजन पटेल, दीपक किशोर तिवारी श्यामसुंदर शुक्ला, प्रवीण सनोडिया उपस्थित रहे।