scriptPhoto gallery: मासूम से बलात्कार, चरम पर आक्रोश | Patrika News
छिंदवाड़ा

Photo gallery: मासूम से बलात्कार, चरम पर आक्रोश

6 Photos
1 year ago
1/6

छिंदवाड़ा. सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही छिंदवाड़ा में बिगड़ी कानून व्यवस्था, अराजकता, पांच वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार व किसान आत्महत्या के मामले को लेकर शहर में कांग्रेस के साथ लोगों का आक्रोश चरम पर है।

2/6

जिला महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल व एनएसयूआई सहित शहर कांग्रेस ने प्रमुख स्थानों पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका।

3/6

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल व वाटर कैनन का प्रयोग किया। इससे छह पदाधिकारी घायल हो गए।

4/6

पुलिस और प्रशासन की तमाम सख्ती के बीच कांग्रेस ने शिवराज सिंह के पुतले को आग लगाकर हर वर्ग के लिए न्याय मांगा और मौके पर ही प्रशासन को राज्यपाल के नाम 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया।

5/6

बल प्रयोग से जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य अहके, एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर सहित लोकेश विश्वकर्मा, नितिन वानखेड़े जख्मी हो गए। कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

6/6

अगले दिन एनएसयूआई समेत अन्य छात्र संगठनों ने बस स्टैण्ड पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर समर्थन करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी पहुंचे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.