scriptनपा में बढ़ रहा पार्षद पतियों का हस्तक्षेप | Intervention of councilor husbands growing in Napa | Patrika News

नपा में बढ़ रहा पार्षद पतियों का हस्तक्षेप

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 02, 2018 11:16:00 pm

Submitted by:

sanjay daldale

महिला प्रधान नपा परिषद में नई परिषद के गठन के बाद से लगातार पार्षद पतियों का हस्तक्षेप शासकीय कार्यों में बढ़ता जा रहा है।

Intervention of councilor husbands growing in Napa

Intervention of councilor husbands growing in Napa

समस्या लेकर धरने पर बैठे मंडल अध्यक्ष…
नपा में बढ़ रहा पार्षद पतियों का हस्तक्षेप

जुन्नारदेव. महिला प्रधान नपा परिषद में नई परिषद के गठन के बाद से लगातार पार्षद पतियों का हस्तक्षेप शासकीय कार्यों में बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने पूर्व में भी इसका विरोध किया था। मंगलवार को पार्षद पति के हस्तक्षेप के मामले ने तूल पकड़ लिया।
वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में बिजली के पोल पर लाइट की व्यवस्था ठीक नहीं है। पार्षद के द्वारा अपने घर के सामने एक पोल पर दो लाइट एवं कुछ जगहों पर लाइट अपनी सुविधा अनुसार लगाई है औार वार्डवासियों की समस्या को दरकिनार रखा गया है जिसके चलते वार्डवासियों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी ही अनेक समस्याओं को लेकर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा मंगलवार को नपा परिसर में धरने पर बैठ गए। नपा सीएमओ कक्ष में लगभग एक घंटे धरने में बैठे मंडल अध्यक्ष व जनसमस्या से नागरिको की समस्या का निराकरण होने के बाद धरना समाप्त किया गया।
मामला नगर के वार्ड 12 का है, यहां के नागरिकों ने बीते कई दिनों से अपने वार्ड में नियमित नालियों की सफाई न किए जाने व स्ट्रीट लाइट के बदले न जाने की शिकायत पार्षद सहित मंडल अध्यक्ष को की थी। वार्ड के रसिदा खान, असलम खान, परवीन बानो, अजीज अहमद, इकबाल खान, समा खान, ललीता यादव, नसरीम बानो, रानी खान, नीता सोनी का कहना था कि उनके वार्ड के पार्षद पति वार्ड की जनसमस्याओं में हस्तक्षेप करते हुए उसका निराकरण नहीं कर रहे थे जिसकी शिकायत वार्डवासियों ने भाजपा के मण्डल अध्यक्ष से भी की थी। धरना प्रदर्शन के बाद नपा सीएमओ आरपी श्रीवास्तव ने वार्ड में अपने कर्मचारियों को भेज समस्याओं का निराकरण कराया जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान भाजपा के महामंत्री राजकुमार यादव, अंकुर रघुवंशी, रोहित मिश्रा, अमित जैन, शरद कुरोलिया, महेन्द्र सूर्यवंशी, अनिरुद्ध चटर्जी, गणेश सालोडे, राजेन्द्र रजक, महिला नेत्री रीता सेन सहित भाजपा नेता इस दौरान उपस्थित थे।
&वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पति द्वारा वार्ड की समस्याओं में हस्तक्षेप किया जा रहा। वहीं पार्षद भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वार्डवासी अपनी समस्या को लेकर कई दिनों से परेशान है। जिस कारण से मगंलवार को धरना प्रदर्शन जैसी स्थिति निर्मित हुई।
विष्णु प्रसाद शर्मा,
मंडल अध्यक्ष भाजपा जुन्नारदेव
&वार्ड की जिस महिला द्वारा
इस मामले को तूल दिया गया है वो चुनाव में हुई हार की बौखलाहट है। हमारी ओर से जनसमस्या सर्वोपरि है इसके निराकरण के लिए ही वार्डवासियों ने हमें चुनाव जिताया है।
बरखा रानी लदरे
पार्षद वार्ड क्रमांक १२
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो