script

सूत्र सेवा की इंट्रासिटी बस में मशीनों से होगी नई व्यवस्था

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 05, 2018 11:55:55 am

Submitted by:

vinay purwar

सहूलियत: नगरनिगम आयुक्त ने तीन दिन में पास के प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

bus sewa

सूत्र सेवा की इंट्रासिटी बस में मशीनों से होगी नई व्यवस्था

छिंदवाड़ा. सूत्र सेवा अंतर्गत संचालित होने वाली इंट्रासिटी बसों में जल्द ही पास की व्यवस्था होगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। प्रस्ताव बनाने में देरी होने से नाराज निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले द्वारा सिटी बस प्रभारी उपयंत्री आनंद अग्रवाल को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पास से जुड़े प्रस्ताव को तीन दिनों के अंदर बनाकर प्रस्तुत करने के लिए उपयंत्री को हिदायत दी है।
उल्लेखनीय है कि 23 जून से नगर निगम की सूत्र सेवा के द्वारा इंट्रा सिटी सर्किल में ६ बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें आसपास के कई स्थानों को जोड़ते हुए करीब 20 से 25 किमी तक दूरी तय करती हैं। इन बसों में काफी लोग प्रतिदिन अपडाउन करते हैं। एेसे लोगों को सस्ता आवागमन उपलब्ध कराए जाने के लिए निगम द्वारा आधे किराए में पास बनाने की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल रूट के हिसाब से पास बनाया जा रहा है। इसमें आने-जाने वाले क ो पास में उल्लिखित स्टॉपेज से ही बैठना उतरना पडेग़ा। हालांकि शहर के अंदर मल्टी पास की जरूरत पर भी चर्चा चल रही है।
मशीन में दर्ज होगा यूनिक बारकोड
सूत्र सेवा के अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैंड स्थित कार्यालय में पास के लिए करीब दो लाख की कीमत की एक मशीन लगाई जाएगी। जिस यात्री को पास दिया जाएगा उसके पास एक यूनिक बार कोड होगा। इसे कंडक्टर के पास रखी हुई मशीन में दर्ज किया जाएगा। बाद में वह कार्यालय की मशीन में रजिस्टर्ड हो जाएगा।
सस्ता परिवहन उपलब्ध कराने की है प्राथमिकता
पास की व्यवस्था के लिए कई दिनों से मशक्कत की जा रही है। जनता को सस्ता परिवहन जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिदिन आने जाने वालों को सुविधा होगी। सम्बंधित अधिकारी को तीन दिन में प्रस्ताव पूरा कर देने के निर्देश जारी किए गए हैं अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
इच्छित गढ़़पाले, नगर निगम आयुक्त
सोनपुर जाने वाली बस की हुई शिकायत
सोनपुर में रहने वाली महिला ने सूत्र सेवा की सिटी बस की निगम आयुक्त से शिकायत करते हुए बताया कि बस कंडक्टर निर्धारित किराए से दोगुना किराया वसूल रहा है। इस पर निगम आयुक्त ने सम्बंधित उपयंत्री को कार्रवाई के निर्देश जारी किए। बता दें कि सोनपुर से छिंदवाड़ा शहर तक का किराया पांच रुपए तय किया गया है। जबकि शिकायत के अनुसार कंडक्टर दस रुपए वसूल रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो