scriptCorn festival:देश भर के किसानों को दिया जाएगा न्यौता | Invitations will be given to farmers across the country | Patrika News

Corn festival:देश भर के किसानों को दिया जाएगा न्यौता

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 21, 2019 12:24:11 pm

Submitted by:

sandeep chawrey

मक्का से जुड़े हर बिंदु को शामिल करने का प्रयास

Corn festival:देश भर के किसानों को दिया जाएगा न्यौता

Corn festival:देश भर के किसानों को दिया जाएगा न्यौता

छिंदवाड़ा. दूसरे साल होने वाला कार्न फेस्टीवल इस बार भी राष्ट्रीय स्तर का रहेगा। प्रदेश के दूसरे जिले ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों के किसानों को भी यहां बुलाया जाएगा ताकि वे इस फसल के बारे में जानकारी ले सके और इससे संबंधित अनुसंधानों के बारे में यहां आने वाले वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की बातों को सुन सकें। पिछले साल भी देश के कुछ चुनिंदा किसानों को यहां बुलाया गया था। उन्हें कार्यक्रम में आए किसानों से भी रूबरू कराया गया था ताकि वे भी उनकी सफलता की कहानी को सुन सकें और उस स्तर पर इसके उत्पादन के लिए प्रेरित हो सकें।फेस्टीवल में मक्का से जुड़े हर बिंदु को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसमें जिले में मक्का को लेकर अभी तक हुए अनुसंधान यहां वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं द्वारा तैयार की गई किस्मों, देश भर में यहां तैयार बीजों की प्रामाणिकता और उत्पादकता और जिले में मक्का के लगातार बढ़ते उत्पादन के बारे में जानकारी संकलित की जा रही है। फेस्टीवल में मक्का से संबंधित साहित्य भी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से संपर्क करने का काम शुरू हो गया है। उपलब्धता के आधार पर उन्हें यहां बुलाने पर विचार किया जाएगा। किस दिन किस विषय से जुड़े विशेषज्ञों को बुलाना है यह भी जल्द तय कर लिया जाएगा। आयोजन में इस विषय से जुड़े जानकारों का कहना है कि फेस्टीवल में जो भी किसान आए और मक्का से जुड़ी उसका कोई भी सवाल हो तो उसका जवाब और समाधान वो पाए हम यह तैयारी कर रहे हैं। मक्का वैज्ञानिक डा विजय पराडकर ने कहा कि हमारे पास किसानों के हर सवाल का जवाब है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जो वैज्ञानिक यहां आ रहे हैं उनका वर्षों का अनुभव है वे अपना ज्ञान यहां किसानों के साथ साझा करेंगे। किसान उन पर अमल करे तो निश्चित रूप से इस फसल के जरिए भविष्य में बेहद सफल कृषक बन सकते हैं।
इस बार और बढ़ेगे स्टाल
इस बार विषय विशेष के आलावा मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल और बढऩे की संभावना है। इस बार कोशिश यह की जा रही है। मक्का से संबंधित व्यंजन ही लोगों के लिए उपलब्ध कराए जाएं। फेस्टीवल के दौरान रात में मनोरंजक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो