script

Women’s Invocation : महिलाएं बोलीं- शक्ति को जगाने करना होगा आह्वान

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 16, 2019 12:19:59 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

राष्ट्रसेविका समिति ने मनाया विजयादशमी उत्सव

rashtra sevika samiti

rashtra sevika samiti

छिंदवाड़ा/ वर्तमान दौर में समाज कई समस्याओं से गुजर रहा है। आसुरी शक्तियां समाज को तहस नहस कर रही हंै। ऐसे में हमें संगठित होना है। हमारा समाज, हमारा धर्म, हमारा राष्ट्र एक सुर में जब आह्वान करेगा तभी शक्ति जागृत होगी और बिगड़ रहे माहौल को हम सुधार कर अपने मुताबिक हम बना सकेंगे। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। विजय का पर्व विजयादशमी संकल्प का भी दिन होता है और हमें यह प्रण लेना ही होगा। यह बात राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत महाविद्यालयीन तरुणी प्रमुख प्रतिमा बिसेन ने व्यक्त किए।
छिंदवाड़ा में समिति की शाखा ने मंगलवार को विजयादशमी उत्सव मनाया। दोपहर को यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान पर आयोजित किया गया। प्रतिमा बिसेन ने राष्ट्र सेविका समिति का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि 82 वर्ष पहले 1936 में इस समिति की स्थापना विजयादशमी के दिन ही हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जोखाटिया मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वे नागपुर शहर की ही हैं और यह संगठन मातृभूमि, संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम करने वाला संगठन है।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रार्थना से हुई। शस्त्र पूजन और प्रकट कार्यक्रम के साथ स्वयंसेविकाओं ने सूर्य नमस्कार, योग, घोष, समता योग चाप, व्यायाम की प्रस्तुत किए। विभाग कार्यवाहिका मंजूषा गचके ने बताया कि समिति से जुड़ी बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं निर्धारित सफेद गणवेश में उपस्थित थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो