scriptSamman:आयरन लेडी प्रीति सूद,पर्वतारोही भावना का किया सम्मान | Iron Lady Preeti Sood, Mountaineer spirit respected | Patrika News

Samman:आयरन लेडी प्रीति सूद,पर्वतारोही भावना का किया सम्मान

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 15, 2019 12:17:47 pm

Submitted by:

sandeep chawrey

मैत्री महिला मंडल

Samman:आयरन लेडी प्रीति सूद,पर्वतारोही भावना का किया सम्मान

Samman:आयरन लेडी प्रीति सूद,पर्वतारोही भावना का किया सम्मान

छिंदवाड़ा. मैत्री महिला मंडल और त्रिशक्ति मंच ने गुरुवार को स्थानीय भारत माता दिव्यांग छात्रावास में बाल दिवस का आयोजन किया। हर वर्ष मंडल यह आयोजन करता है। आयोजन में विशेष रूप से आयरन लेडी प्रीति सूद, पर्वतारोही भावना डेहरिया और मराठी कलाकार हरीश गवई आमंत्रित किए गए थे। इन सभी को शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर और अनु शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित हुईं। उनका भी सम्मान किया गया। मंडल की संरक्षक अनीता तिवारी, अध्यक्ष जया शाह, सचिव मीना राय, सहसचिव कामिनी चंदेल के अलावा कुसुम शाह, कुंजबाला काबरा, कल्पना श्रीवास्तव, वर्षा पाठक, शुम्पा राय, माधवी चौकसे, अंजना त्रिपाठी ,आशा राय आदि महिला सदस्य इस दौरान उपस्थित थीं।
त्रिशक्ति मंच की सरंक्षक नीरजा वाजपेयी, संस्थापिका शरद मिश्रा, अनुश्री शुक्ला, श्वेता नायक, सुचिता राठी, किरण विश्वकर्मा, सुधा सोनी, पारुल पांडे, निशा यादव, किरण सोनी, उमा साहू आदि ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो