scriptJanmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूमे भक्त, हर्षोल्लास के साथ मना पर्व | Janmashtami 2020 | Patrika News

Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूमे भक्त, हर्षोल्लास के साथ मना पर्व

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 13, 2020 02:46:39 pm

Submitted by:

ashish mishra

पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा।

Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूमे भक्त, हर्षोल्लास के साथ मना पर्व

Janmashtami: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूमे भक्त, हर्षोल्लास के साथ मना पर्व

छिंदवाड़ा. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिले भर में श्रद्धा से मनाई गई। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर दिन भर तैयारियां होती रही। लड्डू गोपाल के वस्त्र, पगड़ी, बांसुरी, झूला आदि खरीदने को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही। कोरोना काल में सामूहिक आयोजनों पर पाबंदी होने के कारण लोगों ने घर पर ही बाल गोपाल का जन्मदिन मनाया। जिले में अधिकतर जगहों पर बुधवार को जन्माष्टमी पर्व का उल्लास रहा। घरों एवं मंदिरों में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकिया सजाई गई। घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे वैसे ही नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की घोष से मंदिर और घर गूंजायमान हो उठे। घर-घर जन्मे कन्हैया की खुशियों से सराबोर भक्तों के जयकारों से माहौल कृष्णमय हो गया। मंदिर में विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई। कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार बड़े आयोजन नहीं हुए। नन्हें बच्चों के बीच ही मटकी फोड़ जैसी प्रतियोगिता देखने को मिली। शहर के अनगढ़ हनुमान मंदिर में माखन आदि का भोग लगाकर नंद उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ। कई जगहों पर पौधरोपण के भी आयोजन किए गए। श्री संतोषी माता मंदिर, चारफाटक को केले के पत्तों से सजाकर श्रीकृष्ण उत्सव मनाया गया। वहीं श्रीराम मंदिर छोटी बाजार में स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। रात 12 बजे भगवान का विशेष पूजन, भोग लगाकर जन्म हुआ। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शहर के अन्य मंदिरों में भी आयोजन किए गए।
बच्चे बने राधा और श्रीकृष्ण
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा का स्वरूप बनकर कान्हा का जन्मदिन मनाया।

ट्रेंडिंग वीडियो