scriptमां पीतांबरा अनुष्ठान के बाद महाआरती | Janmotsav of Maa Pitambra | Patrika News

मां पीतांबरा अनुष्ठान के बाद महाआरती

locationछिंदवाड़ाPublished: May 13, 2019 11:57:15 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

मंदिर में चल रहा महायज्ञ और रुद्राभिषेक

Maa Pitambra

Janmotsav of Maa Pitambra

छिंदवाड़ा. गुरैया रोड स्थित मां पीतांबरा बगलामुखी सिद्धपीठ में मां पीतांबरा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को विशेष अनुष्ठान किया गया। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शाम सात बजे से साढ़े आठ बजे तक महाआरती हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
यहां पं. संजय भार्गव और माता माया भार्गव के सानिध्य में आयोजन हो रहा है। संजय भार्गव ने बताया कि हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस बार सात मई से बगलामुखी महायज्ञ और रुद्राभिषेक किया जा रहा है। आज 13 मई को कार्यक्रम का समापन होगा। यज्ञ और रुद्राभिषेक सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक किया जा रहा है। रविवार को विशेष अनुष्ठान किया गया।
उन्होंने बताया कि मां पीतांबरा बगलामुखी की आराधना से ब्रह्मास्त्र जैसे शस्त्रों का भी स्तंभन होता है। वहीं उनकी पूजा से स्तंभन, आकर्षण, मोहन की शक्ति प्राप्त होती है। समस्त ग्रह बाधाएं दूर होती है आयु ,आरोग्य, धन, वैभव, ऐश्वर्य, संपत्ति प्राप्त होती है। आनंदमयी मां पीतांबरा पूजन हमारे अंदर छुपे समस्त शत्रु विकार को दूर करती हैं। कलयुग मे शक्ति आराधना का अधिक महत्व बताया गया है। मां पीतांबरा के मंत्र जप से भी अधिक फल मां पीतांबरा के दर्शन से मात्र से प्राप्त होता है। सोमवार को महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम होगा। पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद भी वितरित होगा।
शिखर कलश स्थापना महोत्सव आज से

इधर, लोनिया करबल स्थित साईं मंदिर में शिखर कलश स्थापना का तीन दिनी महोत्सव सोमवार से शुरू होगा। पहले दिन दादा धूनीवाले दरबार से शाम चार बजे कलश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 14 मई मंगलवार को कलश अधिवास मंडल पूजन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मंगलवार को ही शाम सात बजे से रात दस बजे तक भजन गायक प्रमोद मेढ़ी मंदिर परिसर में भजनों की प्रस्तुति देंगे। बुधवार 15 मई को शिखर कलश स्थापना सुबह दसे बजे से शुरू हेागी। दोपहर को हवन पूजन होगा व भगवान को 56 भोग भी लगाए जाएंगे और वितरित किए जाएंगे। शाम को पांच बजे से महाप्रसाद वितरित होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने दूर-दूर से श्रद्धालु धर्मलाभ लेने के लिए आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो