छिंदवाड़ा

जुन्नारदेव के बाल पहलवान कजाकिस्तान में दिखाएंगे दमखम

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 21 से 24 जून तक आयोजित एशियन ग्रेप्पलिंग चैंपियनशिप में जुन्नारदेव शहर के सात पहलवान दमखम दिखाएंगे। कोच योगेश रुखमांगद ने बताया आराध्या धुर्वे , फाल्गुनी पाटिल, मानन मिश्रा , ओम ठाकुर , समृद्धि चौहान,क , डिंकल बरैहया एवं वरूण सल्लाम अस्ताना में एशियन ग्रेप्पलिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

छिंदवाड़ाJun 07, 2023 / 06:21 pm

Rahul sharma

Junnardev’s child wrestler will show stamina in Kazakhstan

छिंदवाड़ा/ जुन्नारदेव. कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में 21 से 24 जून तक आयोजित एशियन ग्रेप्पलिंग चैंपियनशिप में जुन्नारदेव शहर के सात पहलवान दमखम दिखाएंगे। कोच योगेश रुखमांगद ने बताया की 21 राज्यों के 800 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने देवास में पिछले दिनों गुई ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें जुन्नारदेव शहर के 9 पहलवानों ने भाग लिया। जुन्नारदेव के आराध्या धुर्वे , फाल्गुनी पाटिल, मानन मिश्रा , ओम ठाकुर ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इसी तरह समृद्धि चौहान रजत पदक , डिंकल बरैहया एवं वरूण सल्लाम ने कांस्य पदक जीता। ये सभी खिलाड़ी अस्ताना में एशियन ग्रेप्पलिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस उपलब्धि का श्रेय कोच योगेश ने बच्चों के माता पिता को दिया। मध्यप्रदेश ग्रेप्पलिंग संघ के मुख्य सचिव संजय पवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुरोध शर्मा, जनपद पंचायत की सीईओ रश्मि चौहान, लायंस क्लब अध्यक्ष नितिन राजोरिया, ग्रेपलिंग संघ के उपाध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सरिता , निलेश शुक्ला, नीरज जावरे, अंकित सोलंकी, विभा तारण व खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.