काशी बनारस से आए आचार्यों व पंडितों ने मंत्रोचार के साथ विधि विधान से रुद्राभिषेक, पूजा अर्चना व आरती कमलनाथ के हाथों पूर्ण कराई। पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में आकर उन्होंने 101 फीट उंची संकट मोचन हनुमान जी को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों से भेंट की। मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा देश प्रदेश और अपने छिंदवाड़ा जिले की सुख शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा हमारे देश की संस्कृति जोडऩे की है। दिल जोडऩे की है, संस्कृति को जोडऩे की है। हम सभ्यता, संस्कृति और अध्यात्म के गुरु कहे जाने वाले भारत देश के निवासी है हम जोडऩे पर विश्वास रखते हैं। हमारे देश की पहचान अध्यात्म की शक्ति से है न की सैन्य शक्ति से है। भारत पूरे विश्व में अध्यात्मिक शक्ति में श्रेष्ठ है और पूरा विश्व भारत को अध्यात्म का गुरु मानते हैं। अध्यात्म की शक्ति से सभी को जुड़कर रहना चाहिए।
सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित सम्पूर्ण आयोजनों में मप्र धर्म उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा गोस्वामी, गंगा प्रसाद तिवारी, विश्वनाथ ओक्टे, सीताराम डेहरिया, आनंद बक्षी, नंदकिशोर सूर्यवंशी, पप्पू यादव, पंकज शुक्ला, किरण चौधरी, एकलव्य यहके, आशीष त्रिपाठी, विजय गावंडे, दुबेलाल चंद्रवंशी, रघुवीर मोहने, आनंद राजपूत सहित अन्य हनुमान भक्तों ने सम्पूर्ण आयोजन में व्यवस्था बनाई।