कमलनाथ सरकार की नाकामियां गिनाई
छिंदवाड़ाPublished: Oct 15, 2019 05:46:19 pm
ग्राम खमरा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश मंत्री सम्पतियां उईके नेतृव्य में 10 किमी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
CM’s opinion on Karnataka politics
छिंदवाड़ा/बिछुआ . ग्राम खमरा से भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश मंत्री सम्पतियां उईके नेतृव्य में 10 किमी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम खमरा से पदयात्रा करते विभिन्न ग्रामों भ्रमण करते हुये बिछुआ नगर पहुंची।
बस स्टैण्ड में राज्यसभा सांसद ने कमलनाथ सरकार की नाकामियां गिनाई और कमलनाथ सरकार को ट्रांसफर उद्योग कहा। छह माह में कमलनाथ सरकार अपने काम का एजेंडा तय नहीं कर पाई है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष नागरे ने किसानों की कर्जमाफी तथा बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलने बात कही। वहीं घोषणा पत्र को पूरा नहीं करने बात कहीं। सरकार काम तो कर नहीं रही सिर्फ अधिकारियों का स्थानांतरण कर जनता को सरकार होने का एहसास ही करा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, जिला महामंत्री प्रियवर पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत नागरे, रणधीर ठाकुर, यात्रा प्रभारी लखन वर्मा, शिवराम चौरसिया, संजय मौहरे, अनिल कुर्मी, निरकुंश नागरे, सुरेश परतेती, प्रमोद श्रीवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा शामिल हुये।