script

गुठलियां-बीज एकत्र करने कचरा वाहन में लगाया बॉक्स

locationछिंदवाड़ाPublished: Jun 24, 2019 12:15:52 pm

Submitted by:

manohar soni

आम के आम गुठलियों के दाम अभियान-डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करनेवाले वाहनों में लगाया बॉक्स,शहरवासियों को देनी होगी सहभागिता

chhindwara

गुठलियां-बीज एकत्र करने कचरा वाहन में लगाया बॉक्स

छिंदवाड़ा.मानसून की लेटलतीफी से चिंतिंत शहर पर्यावरण सुरक्षित रखने के अपने सामाजिक दायित्व को पहचान कर ‘पत्रिका’ के आम के आम गुठलियों के दाम अभियान में सहभागी बनने लगा है। नगर निगम ने भी पहल करते हुए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करनेवाले वाहनों में अलग बॉक्स लगाना शुरू किया है। इसमें शहर के लोग अपने घर से निकलने वाली गुठलियों और बीजों को डाल सकेंगे। इससे नगर निगम नए प्लांटेशन कर उसे खाली जमीन में लगवाएगा। ये पर्यावरण की दिशा में अनूठी पहल होगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए गए इस अनूठे अभियान के परिणाम अब तक सार्थक रहे हैं। जागरुक नागरिक, समाजसेवी और पर्यावरणविदें ने कचरे में फेंके जानेवाली इस अपशिष्ट से प्लांटेशन तैयार करने में मदद करने का संकल्प व्यक्त किया है। परासिया रोड की गुलमोहर कॉलोनी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक गुठलियां एकत्र कर उसे नाले के किनारे लगा दिया। धरमटेकरी के नीचे स्टापडेम के पास पर्यावरणविदें ने भी गुठलियों को लगाकर सहभागिता दी। इसके अलावा शहर के अलावा गांवों में भी इस अभियान में सहयोग मिलने लगा है। नगर निगम द्वारा भी परासिया रोड स्थित फटका मशीन के पास अलग से गुठलियां व बीज एकत्र करने की व्यवस्था की। अब कचरा वाहन में भी अलग से पेटी लगानी शुरू कर दी। इससे लोग अपने घर के कचरे से अलग गुठलियां-बीज निकालकर उसे डाल सकेंगे।
नगर निगम के सहायक आयुक्त शशिकपूर गढ़पाले का कहना है कि घर से निकलनेवाली आम की गुठलियों और बीजों से हम नए प्लांटेशन तैयार करेंगे और उसे सुरक्षित तरीके से शहर की खाली पड़ी जमीनों पर लगवाएंगे। पत्रिका के इस अभियान से प्रेरणा लेकर इसे शुरू कराया गया है। इस अनूठी पहल से हर व्यक्ति पर्यावरण सुरक्षित रखने की अपनी सामाजिक भागीदारी निभा पाएगा। निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले ने भी इस बार बीज के अलावा 50 हजार पौधे अकेले निगम द्वारा लगवाने का संकल्प व्यक्त किया है।

नायब तहसीलदार भी लगवाएंगी गुठलियां
शहर के अलावा मोहखेड़ तहसील के सांवरी सर्किल में भी घरों से निकलनेवाली आम की गुठलियां और नीम की निम्बोली को सडक़ के किनारे जमीन पर लगवा जाएगा। इस पर नायब तहसीलदार तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत ने भी पहल की है। उन्होंने पत्रिका को बताया कि वे कोटवार से मुनादी कराकर गांव-गांव से बीज एकत्र कराएगी और उसे सडक़ के किनारे खाली सरकारी जमीन पर लगवाएगी। इससे पर्यावरण को बनाए रखने की मदद मिलेगी। लोग कचरे में फेंके जानेवाले बीजों का सदुपयोग कर सकेंगे।
….

ट्रेंडिंग वीडियो