script25 हजार खिलाड़ी, 5 लाख दर्शक, 5 घंटे लग गए पुरस्कार वितरण में, देखें वीडियो | khel mahotsav 2017 chhindwara | Patrika News

25 हजार खिलाड़ी, 5 लाख दर्शक, 5 घंटे लग गए पुरस्कार वितरण में, देखें वीडियो

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 07, 2017 12:27:51 pm

Submitted by:

manohar soni

खेल एवं संस्कृतिक महोत्सव 2017

khel mahotsav 2017 chhindwara

छिंदवाड़ा. पांच दिवसीय खेल और सांस्कृतिक महोत्सव का ६ दिसम्बर को समापन हो गया। खेल महोत्सव में २५ हजार खिलाडिय़ों ने ५५ विभिन्न विधाओं में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान क्रिकेट का उत्साह, हॉकी में जोश, कबड्डी में जोर आजमाइश देखने को मिली। खेल के इस महाकुम्भ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मैदान पर अपना जलवा बिखेेरते नजर आए। पांच लाख से अधिक दर्शक आयोजन के साक्षी बने। समापन अवसर पर लगातार पांच घंटे तक प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए।

 

 

पूरे प्रदेश के लिए एक स्मरणीय और धरोहर
छिंदवाड़ा. प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने नगर निगम के पांच दिवसीय खेल महोत्सव २०१७ का समापन करते हुए कहा कि यह खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक महोत्सव न केवल छिंदवाड़ा बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक स्मरणीय और धरोहर बन गया है। कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा देने की मिशाल भी कायम की है। इस आयोजन से यह भी साबित हो गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित आनंदम मंत्रालय औचित्यपूर्ण है।
khel mahotsav 2017 chhindwara

शीघ्र ही ट्रैक्टर प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा
दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में मंत्री ने यह भी कहा कि पहले हम बचपन में कबड्डी, खो-खो आदि खेलों को खेलकर आनंद प्राप्त करते थे। इस आयोजन ने बचपन के आनंद को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाएं गांव की गलियों और नगर के मोहल्लों से ही आती हैं। इन प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में खेलकूद के क्षेत्र में आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नियमों को शिथिल करके वह सब व्यवस्थाएं की जाएगी जो आवश्यक है। मंत्री ने बताया कि प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के माध्यम से छिंदवाड़ा में शीघ्र ही ट्रैक्टर प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा।

लगातार पांच घंटे तक बांटे गए पुरस्कार
खेल महोत्सव में अतिथियों के उद्बोधन के उपरांत दोपहर २ बजे पुरस्कार वितरण शुरू किया। ५५ खेलों में विजेताओं की बड़ी संख्या के चलते इस प्रक्रिया में पांच घंटे तक लग गए। इस दौरान विधायक, महापौर से लेकर कई अतिथियों ने छोटे-छोटे समय अंतराल में पुरस्कार दिए। आयोजकों द्वारा प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक ग्रुपों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

khel mahotsav 2017 chhindwara

अगले साल अक्टूबर में होगा महोत्सव
कार्यक्रम में विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह ने कहा कि अगले साल २०१८ के दिसम्बर में विधानसभा चुनाव होने से यह कार्यक्रम दो अक्टूबर गांधी जयंती से होगा। छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट आदि खेल मैदानों की कमी को दूर करने के लिए वर्तमान में 100 खेल मैदान तैयार किए गए। अगले साल तक पांच सौ खेल मैदान तैयार करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा में उत्कृष्ट खेल सामग्री की उपलब्धता के लिए पांच लाख रुपए का कोष तैयार किया गया है जिससे एक खेल दुकान खोलकर खिलाडिय़ों को लागत मूल्य पर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके ने भी इस गौरवपूर्ण खेल महोत्सव की सराहना की।


खेल महोत्सव से बनी पहचान
कलेक्टर जेके जैन ने कहा कि यह खेल महोत्सव छिंदवाड़ा की परम्परा व पहचान बन चुका है। इस महोत्सव में 55 खेलों में 25 हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिससे आकर्षित होकर लाखों लोगों ने खेलों का आनंद लिया। खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ी और दर्शकों की तन्मयता ने आनंद की एक नई अनुभूति से सराबोर कर दिया। पूरा आयोजन चमत्कृत कर देने वाला रहा।

khel mahotsav 2017 chhindwara

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महापौर कांता सदारंग, विधायक पं. रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़ और नत्थनशाह कवरेती, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, प्रदेश भाजपा मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत रोहित सिंह, नगर निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले, एसडीएम राजेश शाही, खेल प्रमोटर इंद्रजीत सिंह बैस, जावेद खान, विनोद तिवारी समेत अन्य अधिकारी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

khel mahotsav 2017 chhindwara
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो