scriptकमलनाथ ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले- ‘कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के साथ’ | Kisan Andonal Kamal Nath lashed out at central and state government | Patrika News

कमलनाथ ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले- ‘कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के साथ’

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 15, 2021 08:41:20 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

-कमलनाथ ने ट्रेक्टर चलाकर की आंदोलन की अगुवाई, केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना..

kamal.jpg

छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा जिले के चौरई में किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कोई भी व्यक्ति पैनकार्ड दिखाकर अपना व्यापार कर सकते हैं। उद्योगपति आएंगे वो नफा के लिए आएंगे सेवा के लिए नहीं आएंगे। नफा तो उन्हें तब होगा जब वे सस्ते दामों में खरीदी करेंगे। खाद उनके हाथ में बीज उनके हाथ में। कहेंगे खाद और बीज देते हैं तुम ठेके की खेती करो। किसान मजबूर हो जाएगा और अंत में वह ठेके की खेती करेगा। स्टॉक की सीमा तय कर दी गई है तो फिर मंडी क्या सजावट के लिए बनाई थी। जो सम्भावना थी आज प्रदेश के बीस प्रतिशत किसानों को समर्थन मूल्य मिलता है। सम्भावना थी बीस से तीस हो जाए और फिर चालीस हो जाए वो भी समाप्त हो चुकी है। जब यह समर्थन मूल्य बना था। पंजाब एवं हरियाणा का बहुत अधिक उत्पादन था हमारे यहां छोटे किसान थे। छिंदवाड़ा का हर व्यक्ति सच्चाई समझ ले और दूसरों को भी सच्चाई समझाए। छिंदवाड़ा के लोग सच्चाई समझते हैं इसलिए उन्होंने सच्चाई का साथ दिया।

 

पीएम मोदी पर साधा निशाना
कमलनाथ ने मंच से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या-क्या कहा था मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। किसानों को दोगुना फायदा होगा। 2019 में चुनाव हुआ तो नौजवानों की बात नहीं की पाकिस्तान की बात करने लगे। अभी बिहार में चुनाव हुआ तो चीन की बात करने लगे। इनकी राजनीति आपको समझ नहीं आएगी। कैसे ये गुमराह करते हैं, ध्यान मोड़ने की राजनीति करते हैं। हिसाब नहीं दे सकते, जवाब नहीं दे सकते। नए-नए मुद्दे लेकर आते हैं। राम मंदिर की बात करते हैं। हम भी धर्मप्रेमी हैं, हम धर्म को राजनीतिक मंच पर नहीं लाते। हम सभी धर्मप्रेमी हैं, लेकिन उसे राजनीति से नहीं जोड़ते। किसान आंदोलन चल रहा है फिर राममंदिर का मुद्दा उठाकर ले आए चंदा मांगने लगे। ध्यान भटकाने की राजनीति।

देखें वीडियो-

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ypbko

सीएम शिवराज पर साधा निशाना
कमलनाथ ने मंच से सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान बड़े कलाकार है, मैंने कहा मुंबई जाएं मप्र का नाम रोशन होगा। आज डीजल, पेट्रोल का क्या भाव है। सीमेंट और लोहे का भाव क्या है। हर चीज महंगी है इस पर बात नहीं करते। उपचुनाव तो तब होता है जब कोई सांसद या विधायक की मौत हो जाए। मैं भी विधायक खरीद सकता था, लेकिन सौदेबाजी कर मैं छिंदवाड़ा का नाम खराब नहीं करना चाहता था। मैं सौदा नहीं करना चाहता था। मैं मुख्यमंत्री था कौन सा सौदा नहीं कर सकता था। आज प्रदेश की क्या स्थिति हैं गांव में राशन नहीं है, लेकिन शराब जरूर मिल रही। इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तब कांग्रेस की सरकार ने बड़े कदम उठाए जिससे कृषि के क्षेत्र में कई बड़े परिवर्तन हुए जिससे किसानों को फायदा पहुंचा। खदानों का राष्ट्रीयकरण किया। तब गुजारे की खेती किया करते थे। रोजी रोटी पूरी करते थे। इंदिरा गांधी ने कदम उठाया फूड कॉरर्पोशन ऑफ इंडिया बनाया। मंडी का निर्माण किया, क्योंकि उन्हें बड़े-बड़े व्यापारियों से बचाया जा सके।

 

ट्रैक्टर चलाकर की आंदोलन की अगुवाई
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खुद ट्रेक्टर पर सवार हुए और चलाते हुए आंदोलन की अगुवाई की। इस दौरान हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर किसान सम्मेलन में रैली के रूप में पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर ईएलसी चौक पर सड़क जाम की, इसके अलावा ब्लॉक मुख्यालयों पर भी सड़क जाम करने के साथ ही दो मिनट तक हॉर्न बजाए गए।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ypbko
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो