scriptगीतों के जरिए याद किए गए किशोर दा | Kishore Da Remembered Through Songs | Patrika News

गीतों के जरिए याद किए गए किशोर दा

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 13, 2019 11:53:02 pm

Submitted by:

arun garhewal

संगीत कलाकारों ने मनाई उनकी 33 वी पुण्यतिथि

गीतों के जरिए याद किए गए किशोर दा

गीतों के जरिए याद किए गए किशोर दा

छिंदवाड़ा. अपनी आवाज से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों को मोहित करने वाले हिंदी फिल्म गीतों के गायक स्वर्गीय किशोर कुमार को उनकी 33वीं पुण्यतिथि पर उनके गाए गीतों के जरिए रविवार को शहर के गायक कलाकारों ने उन्हें याद किया।

मिश्रा कॉलोनी मैं इस बार भी संगीत की महफिल सजी ।सुबह से देर रात तक उनके घर में रविवार को किशोर कुमार के गीत गूंजते रहे। जिलेभर से आए गायक और संगीत प्रेमियों ने अपने चहेते गायक किशोर कुमार के गीत गुनगुनाए और उन्हें स्वरांजलि समर्पित की। दोपहर को बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने श्री सिंगारे के निवास स्थान पर स्वर्गीय किशोर कुमार के छाया क्षेत्र की पूजा अर्चना की माल्यार्पण किया और आरती उतारी इसके बाद उनके गाए और उनके संगीत निर्देशन में तैयार की गई गीतों की प्रस्तुतियां शुरू हुई।

सिंगारे ने बताया कि बचपन से वे किशोर कुमार के गीतों को पसंद करते थे लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते गए वे उनकी आवाज के दीवाने हो गए और उनका जुनून बढ़ता गया सिंगारे को किशोर कुमार के गाए सैकड़ों गाने मुंह छुपाने याद है और किशोर कुमार से संबंधित बड़ा साहित्य भी उनके पास संकलन के रूप में रखा हुआ है।

हर हर साल किशोर कुमार की जयंती और पुण्यतिथि पर वे संगीत का आयोजन करते हैं और इसमें पूरे जिले से संगीत प्रेमी बिना निमंत्रण दिए ही उपस्थित होते हैं ।इस आयोजन में उनका पूरा परिवार भी खुशी-खुशी सहयोग देता है देर रात तक उनके घर में चहल-पहल रहती है और संगीत में माहौल से वे अपने चहेते कलाकार को एक अलग तरीके से याद करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो