scriptतेंदुए ने फिर दी दस्तक, अब ये हुए शिकार… | Leopard again gave a knock | Patrika News

तेंदुए ने फिर दी दस्तक, अब ये हुए शिकार…

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 04, 2017 12:54:46 am

Submitted by:

sanjay daldale

दो दिनों में तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक गाय और एक बछड़े का शिकार किया है।

शहर में दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू टीम के पास सुरक्षा उपकरणों की कमी

leoperd

पांढुर्ना. पिछले दो दिनों से तेंदुएं की दस्तक से ग्राम सिवनी और हिवरासेनडवार के किसानों में फिर एक बार भय पैदा हो गया है। दो दिनों में तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक गाय और एक बछड़े का शिकार किया है। वन विभाग ने इस बात को ह्यगंभीरता से लेकर क्षेत्र के किसानों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को ग्राम हिवरासेनडवार का चरवाहा गोलू पिता रामचंद्र भारसाखरे गायों को चराने जंगल गया था। इसी बीच शाम 4 बजे तेंदुए ने गायों पर हमला किया। जिसमें से हिवरासेनडवार निवासी चिरकुट पिता तुलसीराम चोपड़े की एक गाय का शिकार किया।
शुक्रवार सुबह 7 बजे गाय की लाश जंगल से बरामद की गईहै। इसी तरह सिवनी के किसान किशोर धारपुरे के गाय के बछड़े का शिकार भी किया गया है। रेंजर डीएन राजनकर ने बताया कि शिकार के बाद पीडि़तों को दस-दस हजार रुपए की मदद दी गई है। ग्रामीणों को वन्य प्राणी के हमले के बाद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


सर्पमित्रों ने पकड़े सर्प
अमरवाड़ा ञ्च पत्रिका. नगर के सेवानिवृत्त डॉ. आर डी शर्मा के घर पर शुक्रवार को एक सर्प प्रवेश कर बाथरूम में जा घुसा। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना अमरवाड़ा वन विभाग में कार्यरत ऑपरेटर एवं सर्पमित्र सतीश विश्वकर्मा को दी गई। जिसके बाद सतीश ने इसे सर्प को पकड़कर भुमका घाटी के जंगल में सुरक्षित छोड दिया।
जुन्नारदेव. शहर के व्यस्तम वार्ड न. 5 में डब्बू जयसिंघानी के घर के पास उस समय हलचल मच गई जब वार्डवासियो ने सर्प को देखा। तत्काल सर्प मित्र अकील खान को इसकी सूचना दी जिसके तुरंत बाद ही सर्प मित्र वहां पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। बाद में उसे सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ दिया। गौरतलब हो कि सर्प मित्र अकील लगातार वन्य जीव सर्प की रक्षा करते हुए इन्हें नि:स्वार्थ जंगलों में छोड़ा करते है। वहीं अब तक सर्प मित्र अकील द्वारा हजारों की संख्या में सर्पो के जीवन की रक्षा करते हुये उन्हें रहवासी इलाकों से पकड़कर जंगलों में छोड़ा गया है उनके इस कार्य की नगर में भूरी-भूरी प्रषंसा भी हो रही है। वहीं सर्प मित्र द्वारा आम नागरिकों को अपना नम्बर भी मुहैया कराया गया है यदि किसी भी व्यक्ति के घर में सर्प हो तो वह इस नम्बर 8120402101 पर संपर्क कर सकते है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो