scriptतामिया में तेंदुए का आतंक, तीन मवेशियों का किया शिकार | Leopard panic in Tamia, three cattle hunted | Patrika News

तामिया में तेंदुए का आतंक, तीन मवेशियों का किया शिकार

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 13, 2019 05:19:05 pm

तेंदुए ने लगातार तीन मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। इनमें सुकमन भारती, आनन्द भारती, मेहतलाल भारती के मवेशियों को अपना निवाला बना लिया।

 Leopard

Gujarat: Leopard के हमले से दो वर्षों में 14 लोगों की मौत, 435 तेंदुए पकड़े गए

छिंदवाड़ा/छिंदी/ तामिया पातालकोट के सूखाभान्ड, हारमऊ बीट तामिया रेंज के अंतर्गत ग्राम कर्रापानी, गैलडुब्बा में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है और वन विभाग बेखबर है।
इस दौरान तेंदुए ने लगातार तीन मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। इनमें सुकमन भारती, आनन्द भारती, मेहतलाल भारती के मवेशियों को अपना निवाला बना लिया। इस संबंध में तामिया रेंजर ओ पी श्रीवास्तव से फोन पर जानकारी चाही तो उन्होंने कहा इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। अभी तक वन गस्ती दल, वन विभाग की लापरवाही से तेंदुआ को शिकार बनाए जानवरों पर जहरीली दवा डालने से जंगली जानवरों के जान का खतरा शिकारी उठा सकते हैं।
तेंदुए के गांव में आने से बच्चों, मवेशियों को भी ख़तरा है। ग्रामीणों ने सतर्कता के तौपर वन विभाग को सूचना देकर सतर्क रहने की हिदायत भी एक दूसरे को दी है। इससे जानवर के शिकार होने से बचाया जा सके लगातार एक सप्ताह से तेंदुआ का पतालकोट के कारेआम, गैलडुब्बा, कर्रापानी कोडिया के आसपास के गांव में है। तेंदुआ का आवाहाजी वन विभाग की लापरवाही से तीन मवेशी तेंदूआ के शिकार भी हो सकता हैँ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो