scriptNakulnath: कोरोना नहीं भाजपा की गलत नीतियों के कारण गई लोगों की जान-नकुलनाथ | lives due to wrong policies of BJP, not Corona -Nakulnath | Patrika News

Nakulnath: कोरोना नहीं भाजपा की गलत नीतियों के कारण गई लोगों की जान-नकुलनाथ

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 30, 2021 12:23:47 pm

Submitted by:

babanrao pathe

शहर के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार को किसान आंदोलन और बढ़ती महंगाई को लेकर किसान आंदोलन का आयोजन किया गया।

Wrong policies: कोरोना नहीं भाजपा की गलत नीतियों के कारण गई लोगों की जान

कोरोना नहीं भाजपा की गलत नीतियों के कारण गई लोगों की जान

छिंदवाड़ा. शहर के मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित बस स्टैंड पर गुरुवार को किसान आंदोलन और बढ़ती महंगाई को लेकर किसान आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में छिंदवाड़ा जिले के करीब 15 हजार किसानों ने हिस्सा लिया। आंदोलन को सम्बोधित करते हुए सांसद नकुलनाथ ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोगों की रोटी, पकड़ा और मकान छीन चुका है। नरेन्द्र मोदी कहते हैं मेरा 56 इंच का सीना है, लेकिन मैं इस मंच से कह रहा हूं कि मेरे किसान भाइयों का सीना लोहे का है जिससे कोई नहीं टकरा सकता। कोरोना में मेरे जिन भाई, बहन, माताओं और बहनों की मौत हुई उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ऐसी स्थिति बनी।

सांसद नकुलनाथ ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। मेरे जिले, प्रदेश और देश की ताकत किसान भाइयों से है। ये मेरे छिंदवाड़ा की जनता है जो जीवित ही नहीं जागरूक भी है। साथियों इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है कि प्रदेश और देश में भाजपा की निकम्मी सरकार है जिसने हमारी रोटी, मकान और कपड़ा छीन लिया है। कोरोना ने जिंदगी नहीं छीनी, सरकार की गलत नीतियों के कारण लोगों की जान गई है। बीते साल अतिवृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हुई मैंने हवाई सर्वे किया तो देखा कि किसानों की सिसकियां थम नहीं रहती है। बाजार से यूरिया गायब हो जाना, ये कौन सी आपदा है, ये तो भाजपा सरकार की लापरवाही है। उपस्थित किसानों से कहा हरियाणा और पंजाब का किसान डेढ़ साल से आंदोलन कर रहा, क्यों कर रहा इसका सरल शब्दों में मैं अर्थ बताता हूं। पंजाब और हरियाणा के किसान हड़ताल कर रहे हंै। लेकिन भाजपा हमारे किसान भाइयों की बात नहीं मान रही है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांट्रेक्ट फार्मिंग का मतलब उधोगपतियों को मंडी का काम सौंप देना है। जब किसानों के पास खाद और बीज नहीं होगा तब उधोगपति कहेंगे हम खाद और बीज देंगे आप खेती करो। किसान भाई बंधुआ मजदूर हो जाएंगे।

सांसद ने किए सवाल
सांसद नकुलनाथ ने किसान आंदोलन में शामिल लोगों से सवाल किया कि क्या उनके खातों में 15 लाख रुपए आए। दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिला। रसोई के दाम क्या है 1 हजार रुपए। किसानों को पर्याप्त यूरिया मिल रहा है। कोरोना में जिनका रोजगार छीना उन्हें मिला। भाजपा की इन गलत नीतियों का मेरे जिले की जागरूक जनता जवाब देगी और जरूर देगी। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आज से और अभी से भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाना शुरू कर दें, क्योंकि कांग्रेस की सरकार आने वाली है और बहुत जल्द आने वाली है। तब हमारे किसान भाइयों, महिलाओं और अन्य वर्ग को परेशान करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो