आज होगी नामांकन फार्मों की जांच
परासिया. नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद के दावेदारों के नामांकन फार्मों की सोमवार को जांच की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद दावेदारों की स्थिति साफ होगी। पार्षदों को ही अध्यक्ष निर्वाचित करना है। जो अध्यक्ष पद के दावेदार है, उन्हें पहले पार्षद बनना होगा। परासिया के 21 वार्ड, चांदामेटा, न्यूटन चिखली और बडक़ुही के 15-15 वार्डों में पार्षद पद के लिए परासिया में 104, चांदामेटा में 71, न्यूटन चिखली में 57, बडक़ुही में 51 फार्म जमा हुए। परासिया में एसडीएम मनोज कुमार प्रजापति, चांदामेटा में उमरेठ तहसीलदार सुनैना ब्रम्हे, न्यूटन -चिखली में नायब तहसीलदार प्रजीत बंसोड़ और बडक़ुही में अमरवाड़ा तहसीलदार रेखा देशमुख निर्वाचन अधिकारी हैं।