script

Lockdown: लॉकडाउन ने तीन महिलाओं को देह व्यापार में उतारा

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 31, 2021 03:08:19 pm

Submitted by:

babanrao pathe

देह व्यापार मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम को कुछ अहम तथ्य और सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर आगे छानबीन जारी है।

 Prostitution

देह व्यापार

छिंदवाड़ा. देह व्यापार मामले की जांच में जुटी पुलिस की टीम को कुछ अहम तथ्य और सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर आगे छानबीन जारी है। प्रकरण केवल आठ आरोपियों तक सीमित नहीं रहेगा। आरोपियों की संख्या तो बढ़ेगी ही साथ ही जांच और पूछताछ की जद में कई लोग आ सकते हैं, जिसमें मकान मालिक भी शामिल होगा।

महिला थाना प्रभारी ममता परस्ते ने बताया कि अभी तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके आधार पर लग रहा है कि आरोपियों की संख्या बढ़़ सकती है। मकान एक महिला के नाम पर है उसी ने किराए पर भी दिया था। मोबाइल नम्बर जुटाकर उससे सम्पर्क किया जा चुका है जल्द ही उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। देह व्यापार में लिप्त पाई गई महिलाएं और पुरुषों का अभी तक जिले के बाहर का कोई सम्पर्क नहीं मिला है, लेकिन जिले के अंदर ही यह लोग लम्बे समय से देह व्यापार से जुड़े थे। लोग सीधे यहां तक नहीं पहुंचते थे, इनके बीच में एक और कड़ी थी या फिर किसी और माध्यम से लोग यहां तक पहुंच रहे थे। लोगों की आवाजाही और यहां की गतिविधियों पर आस-पास के लोगों की नजर थी। टीआइ परस्ते का कहना है कि बाहरी सम्पर्क तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन इस दिशा में भी जांच जारी है। आरोपियों की संख्या बढ़ेगी साथ ही पूछताछ लगातार की जा रही है। उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई की देर रात में पुलिस की एक विशेष टीम ने कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र के सुकलुढ़ाना शिव मंदिर के पास जनता नगर के एक मकान से तीन महिलाएं और पांच पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इस मकान से देह व्यापार चल रहा था। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, यहां से उनका जेल वारंट काट दिया गया।

लॉकडाउन बताई वजह
महिला थाना निरीक्षक ममता परस्ते ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे लोग पिछले तीन माह से देह व्यापार कर रही है। इसके पीछे की वजह उन्होंने कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन को बताया है। किसी भी तरह का रोजगार नहीं होने और पेट पालने के लिए कोई दूसरा जरिया नहीं होने के कारण महिलाओं ने देह व्यापार शुरू कर दिया। हालांकि यह कहां तक सही है यह कहना मुश्किल है, क्योंकि आरोपियों ने इस बात का जिर्क पुलिस की पूछताछ में किया है। पुलिस की जांच में एक बात यह भी सामने आ रही है कि गिरफ्तार महिलाएं मध्यमवर्गीय परिवार से है।

ट्रेंडिंग वीडियो