scriptLok sabha election result : जानें विधानसभावार कांग्रेस-भाजपा के वोट | lok sabha election result update | Patrika News

Lok sabha election result : जानें विधानसभावार कांग्रेस-भाजपा के वोट

locationछिंदवाड़ाPublished: May 25, 2019 11:34:14 am

Submitted by:

Rajendra Sharma

चार विधानसभा में जीती भाजपा, तीन में कांग्रेस की पताका

लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सीकर में भाजपा प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे है। भाजपा को मत मिले है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया को मत प्राप्त हुए है।

Lok Sabha Election Results : राजस्थान में यहां मोदी लहर में ढहा कांग्रेस का गढ़, बड़ी जीत की ओर भाजपा

छिंदवाड़ा. लोकसभा चुनाव में विधानसभावार परिणाम का विश्लेषण किया जाए तो चार विधानसभा चौरई, सौंसर, परासिया और पांढुर्ना में भाजपा और तीन जुन्नारदेव, अमरवाड़ा और छिंदवाड़ा में कांग्रेस जीती। मजेदार बात यह है कि भाजपा के उम्मीदवार नत्थनशाह जुन्नारदेव के पनारा के रहने वाले हैं और वहीं से पूर्व विधायक रहे। इस चुनाव में यहां के मतदाताओं ने उन्हें पसंद नहीं किया।
विधानसभा कांगे्रस भाजपा

जुन्नारदेव -81128 -70060
अमरवाड़ा -91855 -69599
चौरई -79128 -80581
सौंसर -75820 -80465
छिंदवाड़ा -107883 -92812
परासिया -74347 -79090
पांढुर्ना -75390 -76238

कर्मचारियों ने दिया भाजपा का साथ

संसदीय क्षेत्र में डाकमत का विश्लेषण किया जाए तो कुल 1864 डाकमत में से 1809 मत विधिमान्य पाए गए। इनमें से 754 कर्मचारियों ने नकुलनाथ को पसंद किया तो वहीं भाजपा उम्मीदवार नत्थन शाह के पक्ष में 924 वोट पड़े। इससे साफ है कि कर्मचारियों का वर्ग मोदी लहर के साथ रहा। भारतीय गोंडवाना के मनमोहन शाह बट्टी को 97 कर्मचारियों ने वोट दिया। जबकि नोटा को पसंद करने वाले 12 रहे।
आठ राउण्ड में नत्थन ने नकुल को दी कड़ी टक्कर

लोकसभा चुनाव की मतगणना के 24 राउण्ड में से आठ राउण्ड में भाजपा के नत्थन शाह ने कांग्रेस के नकुल नाथ को कड़ी टक्कर दी। उनके वोट कांग्रेस से ज्यादा दर्ज हुए।
इस दौरान मतगणना में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए। हालांकि 16 राउण्ड में कांग्रेस आगे रही। विजेता को टक्कर कई मायनों में अहम रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो