scriptकांग्रेस को मिलने वाली प्रदेश की इकलौती सीट का ऐसा है गणित | Lok Sabha election results | Patrika News

कांग्रेस को मिलने वाली प्रदेश की इकलौती सीट का ऐसा है गणित

locationछिंदवाड़ाPublished: May 27, 2019 12:39:04 am

Submitted by:

prabha shankar

कांग्रेस को रोहनाकलां से सर्वाधिक वोट, भाजपा के पक्ष में आया सुकलूढाना

lok sabha elections 2019

Lok Sabha election results

छिंदवाड़ा. लोकसभा चुनाव के परिणाम की बूथवार समीक्षा कांग्रेस और भाजपा कार्यालयों में हो रही है। जिस मतदान केंद्र में सर्वाधिक वोट मिले, वहां के बूथ प्रभारी को प्रशंसा मिल रही है और जहां मत अत्यंत कम मिले, वहां सुधार की नसीहत दी जा रही है। इस समीक्षा के दौर में ‘पत्रिका’ ने सात विधानसभा क्षेत्र के दो-दो बूथ ऐसे निकाले, जहां कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ और भाजपा के नत्थन शाह करवेती को सबसे अधिक एवं सबसे कम वोट मिले। इससे मतदाताओं के इन दलों और उम्मीदवारों के प्रति भाव का पता चलता है।
छिंदवाड़ा विधानसभा में हमेशा की तरह कांग्रेस को पूर्व विधायक दीपक सक्सेना के गृह ग्राम रोहनाकलां से सर्वाधिक 979 वोट मिले तो वहीं भाजपा को छिंदवाड़ा शहर के सुकलूढाना नया हड्डी गोदाम क्षेत्र के मतदाताओं का भरोसा मिला। इसी तरह कांग्रेस को खैरीभोपाल और भाजपा को पुराना बैलबाजार क्षेत्र से सबसे कम वोट मिले। इसी तरह दूसरे विधानसभा क्षेत्रों की भी तस्वीर सामने आई है।

….
कांग्रेस और भाजपा को ज्यादा-कम वोट वाले बूथ
जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केंद्र 64 जामुनडोंगा-677
कम-मतदान केन्द्र 9 काराडूंड-46
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 274 कटकुही-603
कम-मतदान केन्द्र 254 कोरापानी-34
….
अमरवाड़ा विधानसभा
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केन्द्र 190 ढोहाकुही-610
कम-मतदान केन्द्र 7 खड़आ-35
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 258 करबडोल-631
कम-मतदान केन्द्र 51 खिरकीघाट-12

चौरई विधानसभा
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केन्द्र 84 सीदप-687
कम-मतदान केन्द्र 263 चंद्रिकापुर-57
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 93 पालादौन-629
कम-मतदान केन्द्र 17 जुरतरा-74

सौंसर विधानसभा
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केन्द्र 17 कुकड़ाचिमन-667
कम-मतदान केन्द्र 26 जैतपुरखुर्द-106
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 36 गढ़मऊ-604
कम-मतदान केन्द्र 75 भैरोपानी-34
….
छिंदवाड़ा विधानसभा
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केन्द्र 26 रोहनाकलां-979
कम-मतदान केन्द्र 73 खैरीभोपाल-79
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 192 सकलुढाना हड्डी गोदाम-558
कम-मतदान केन्द्र 299 पुराना बैलबाजार-30

परासिया विधानसभा
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केन्द्र 222नीमकुही-717
कम-मतदान केन्द्र 161 सामुदायिक भवन चांदामेटा-131
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 202 उमरेठ कन्या शाला-633
कम-मतदान केन्द्र 133 प्राशा भंडारिया परासिया-84
….
पांढुर्ना विधानसभा
कांग्रेस
ज्यादा-मतदान केन्द्र 125 टेमनीकला-640
कम-मतदान केन्द्र 82 मोरघाट-83
भाजपा
ज्यादा-मतदान केन्द्र 245 राजेन्द्र प्राशा पांढुर्ना-730
कम-मतदान केन्द्र 138 भीमखेड़ी-37

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो