scriptमहाराष्ट्र की ढोल ताशा टोली ने बांधा समां | Maharashtra's dhol Tasha Toli tied the knot | Patrika News

महाराष्ट्र की ढोल ताशा टोली ने बांधा समां

locationछिंदवाड़ाPublished: Oct 18, 2021 12:37:49 pm

Submitted by:

Rahul sharma

नवरात्र समापन पर माता रानी की प्रतिमाओं का नगर के जलाशय में विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए महाराष्ट्र से शिवराजे ढोल -ताशा नगाड़ा वादकों की टोली में 50 लोग आए। नाचते झूमते श्रद्धालुओं ने गुलाल अबीर उड़ाया। आतिशबाजी की व माता रानी को विसर्जन के लिए जलाशय ले कर पहुंचे। माता के दर्शन एवं महाराष्ट्र की ढोल ताशा टोली को देखने भीड़ उमड़ पड़ी।

toli.jpg

Maharashtra’s dhol Tasha Toli tied the knot

छिन्दवाड़ा/ बोरगांव .नवरात्र समापन पर माता रानी की प्रतिमाओं का नगर के जलाशय में विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए महाराष्ट्र से शिवराजे ढोल -ताशा नगाड़ा वादकों की टोली में ५० लोग आए। नाचते झूमते श्रद्धालुओं ने गुलाल अबीर उड़ाया। आतिशबाजी की व माता रानी को विसर्जन के लिए जलाशय ले कर पहुंचे। माता के दर्शन एवं महाराष्ट्र की ढोल ताशा टोली को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। झिरपा में गाजे- बाजे के साथ माता रानी की शोभायात्रा निकाली गई और प्रतिमा का विसर्जन किया गया। भक्त नाचते गाते देनवा नदी पहुंचे। इस मौके पर महुलझिर थाना पुलिस मौजूद रही। राखी झिरपा देनवा नदी के कुंड़ में विसर्जन से पहले मातारानी की आरती कर सुख समृद्धि की कमना की। झिरपा में इस बार साईंबाबा की प्रतिमा को भी विराजमान किया गया। रविवार को विदाई दी गई। डीजे के साथ देनवा नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान समिति प्रमुख धनंजय साहू, गज्जू विनय, विपिन वर्मा का सहयोग रहा। जुन्नारदेव नगर में बंधा रोड पर १० दिन तक विराजमान रही काली मां की प्रतिमा का रविवार को धूमधाम से बंधा ताल में विसर्जन किया गया। वहीं नगर में विराजित माता नवदुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को बंधा ताल में किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो