छिंदवाड़ा

Photo Gallery: शिवालयों में उमड़ी आस्था

8 Photos
Published: March 10, 2024 01:07:26 pm
1/8

छिंदवाड़ा। महाशिवरात्रि के मौके पर सतपुड़ा की पहाडिय़ों में से एक चौरागढ़ में विराजे भगवान महादेव के दर्शन करने लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

2/8

.महाशिवरात्रि पर पातालेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ा। पूरे दिन भक्ति का वातावरण कायम रहा। बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से शिव मंदिर गुंजायमान होते रहे।

3/8

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मोक्षधाम मेें अद्भुत नजारा देखने को मिला। शुक्रवार को धूमधाम से शिव बारात निकाली गई।

4/8

पातालेश्वर धाम में भरे मेले का बच्चों, युवक-युवतियों, महिलाओं एवं पुरुषों ने भरपूर लुत्फ उठाया। बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। मेले में भगवान श्रीराम के पोस्टर, चश्मे, खिलौनों की खूब बिक्री हुई।

5/8

महाशिवरात्रि को लेकर हर तरफ उत्साह नजर आया। कई समाजसेवी संगठनों ने 50 से अधिक जगहों पर भंडारा का आयोजन किया। इसमें फलाहारी भंडारा भी शामिल रहा। सुबह से देर रात तक शहर के हर तरफ भंडारा चलता रहा। जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया।

6/8

शिवरात्रि पर पातालेश्वर मंदिर में विविध आयोजन हुए। यहां गुरुवार रात से कार्यक्रम शुरू हो गया था। रात 12 बजे मेला प्रारंभ हो गया। रात दो बजे महादेव का अभिषेक हुआ। इसके बाद महाआरती हुई।

7/8

महाशिवरात्रि पर सिवनी रोड स्थित सिहोरामाल रामेश्वरम पूजा धाम में नर्मदेश्वर शिवलिंग की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई ।

8/8

महाशिवरात्रि के अवसर पर मणिपुर की राज्यपाल अनुसूइया उइके भी सिहोरा स्थित रामेश्वरम पूजा धाम पहुंची यहां उन्होंने यहां वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.