छिंदवाड़ा

मक्का को पशु आहार घोषित नहीं किया जाए

मक्का की फसल का समर्थन मूल्य व किसानों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस बिछुआ द्वारा 20 अक्टूबर को जनपद मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम पटेल ने बताया दो मांगे हैं। एक तो मक्का को पशु आहार घोषित नही किया जाना चाहिए। जिससे मक्का का अस्तित्व बना रहे । दूसरी मांग सरकार द्वारा कृषि उपयोगी दवाओं पर लगाई गई जीएसटी को समाप्त कराने की है।

छिंदवाड़ाOct 19, 2021 / 12:21 pm

Rahul sharma

Maize should not be declared as animal feed


छिन्दवाड़ा/ बिछुआ. मक्का की फसल का समर्थन मूल्य व किसानों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस बिछुआ द्वारा 20 अक्टूबर को जनपद मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम पटेल ने बताया दो मांगे हैं। एक तो मक्का को पशु आहार घोषित नही किया जाना चाहिए। जिससे मक्का का अस्तित्व बना रहे । दूसरी मांग सरकार द्वारा कृषि उपयोगी दवाओं पर लगाई गई जीएसटी को समाप्त कराने की है। उन्होंने बताया कि आंदोलन को किसानों का समर्थन मिल रहा है। किसानों का कहना है कि मक्का जिले की मुख्य फसल बन चुकी है। यह हर तरह की भूमि में उत्पादित हो जाती है । कुछ हद तक मौसम की प्रतिकूलता को सहन करने में अन्य फ़सलों की अपेक्षा बेहतर हैं। परंतु पिछले कुछ वर्षों से सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। सरकार मक्का को पशु आहार घोषित करने जा रही है। यह मक्का को समर्थन मूल्य की श्रेणी से बाहर करने की साजिश है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.