scriptदावेदार सक्रिय, जल्द होगी यहां मंडल अध्यक्षों की घोषणा | Mandal presidents will be announced soon | Patrika News

दावेदार सक्रिय, जल्द होगी यहां मंडल अध्यक्षों की घोषणा

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 17, 2019 05:55:18 pm

दावेदारों ने अपने अपने नाम सुझाएं। इसके बाद कई दावेदार मैदान में नजर आएं।

bhajpa

bhajpa

छिंदवाड़ा/तामिया. भाजपा छिंदी मंडल में संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया और मंडल के अध्यक्ष के लिए पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं, भाजपा बूथ अध्यक्षों ने अपनी पसंद के नाम रखे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पद के दावेदार भी सक्रिय रहे और अपने पक्ष में समर्थन जुटाते रहे।
संगठन चुनाव प्रभारी कमलेश मालवी, सह प्रभारी विजय सूर्यवंशी , चुनाव पर्यवेक्षक ताराचंद मालवी ने भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों व मंडल के वरिष्ठ नेताओं, मंडल के अंतर्गत अपेक्षित जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से सामूहिक रूप से व अलग.अलग व्यक्तिगत रूप से मंडल अध्यक्ष पद के लिये नामों की चर्चा की। सभी से अपनी पसंद के तीन नाम लिए गए।
पंाढुर्ना. यहां संगठन की ओर से नियुक्त निर्वाचन प्रभारी उत्तम ठाकुर और नामदेवराव धोटे ने प्रक्रिया को संपन्न कराया। दावेदारों ने अपने अपने नाम सुझाएं। इसके बाद कई दावेदार मैदान में नजर आएं। नगर के साईं विठ्ठल लॉन में दिनभर कार्यकर्ताओं से अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी चलती रही। दावेदारों में प्रमुख रूप से रवि बावनकर, रामेश्वर खोड़े ,पवन क्षत्रिय, महेन्द्र घोड़े, विष्णु लेंढे आदि अपनी-अपनी दावेदारी करते हुए नजर आये।
बोरगांव. शुक्रवार को ताजने मंगल कार्यालय में रमेश पोफली की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारिणी मंडल कमेटी अध्यक्ष और जिला अधिकारी ने आपस में चर्चा कर अपनी रायशुमारी दी। इसके बाद भाजपा लोधीखेड़ा मंडल अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पोफली, मनोज चौरासिया ने चुनाव सम्पन कराए जिसमें लोधीखेड़ा मंडल के सभी बूथ अध्यक्षओं ने चुनाव में भाग लिया। यहां पहुंचे सभी भाजपा सदस्यों ने लोधीखेड़ा मंडल बूथ अध्यक्ष के लिए अपना मत डाला। चुनाव प्रभारी पोफली लोधीखेड़ा मंडल बूथ अध्यक्ष की घोषणा जल्द करेंगे।
उमरानाला. भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के तहत शनिवार को मंडलों के चुनाव सम्पन्न हुए। भाजपा मोहखेड़ मंडल के चुनाव में उमरानाला भाजपा कार्यालय में ज्योति डेहरिया जिला पंचायत सदस्य एवं धर्मेंद्र मिगलानी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। शनिवार को मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर रायशुमारी, मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी के द्वारा की गई। इसके पैनल तैयार कर जिला भाजपा कार्यालय बन्द लिफाफे में पहुंचाए गए। चुनाव प्रक्रिया में मंडल अध्यक्ष लखन डोंगरे, अनिल विश्वकर्मा, टेकलाल साहू, चंद्रप्रभाकर राउत, विलास घोंगे, मदन साहू, जगजीवन टेकले, सदन साहू आदि मौजूद रहे।
जुन्नारदेव. मंडल अध्यक्ष चुनाव की बैठक शनिवार को वनवासी कल्याण आश्रम वार्ड 13 में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से छिंदवाड़ा से आए बैठक प्रभारी शेषराव यादव, सह प्रभारी ओम प्रकाश हुडिय़ा एवं जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान जुन्नारदेव मंडल अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी ने रायसुमारी की और जल्द ही मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा किये जाने की बात कहीं। बैठक में आधा दर्जन से अधिक नामों पर चर्चा हुई। जिसमें अब आगामी समय में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति किये जाने की बात संगठनात्मक बैठक में कहीं गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो