scriptMass marriage: आज एक मंडप के नीचे 33 सौ जोड़े,ये हैं शादी का शेड्यूल | Mass marriage: 33 hundred couples under a pavilion today, these are th | Patrika News
छिंदवाड़ा

Mass marriage: आज एक मंडप के नीचे 33 सौ जोड़े,ये हैं शादी का शेड्यूल

पुलिस ग्राउण्ड में सामूहिक विवाह की तैयारियां पूरी,सीएम कमलनाथ की उपस्थिति में बनेगा रेकार्ड
 

छिंदवाड़ाFeb 20, 2020 / 10:41 am

manohar soni

dsc_4865.jpg
छिंदवाड़ा/जिले के इतिहास में 20 फरवरी का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा जब एक मंडप के नीचे 33 सौ से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। पुलिस ग्राउण्ड में सीएम कमलनाथ की उपस्थिति में हो रहे आयोजन में 75 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। प्रशासन और नगर निगम ने बारात से लेकर विदाई तक सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
सामाजिक न्याय विभाग के मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के पोर्टल में बुधवार को 3302 जोड़ों के पंजीयन हुए। इनमें 114 दिव्यांग जोड़े तथा पांच निकाह सम्मिलित है। सबसे अधिक जोड़े 628 नगर निगम से दर्ज हुए। इसके बाद अमरवाड़ा,बिछुआ,छिंदवाड़ा समेत अन्य निकाय से शामिल है। सामूहिक विवाह के लिए पुलिस ग्राउण्ड में आठ सौ वेदियां बनाई गई है। प्रत्येक में चार से पांच जोड़ों को बैठाकर विवाह रस्म पूरी कराई जाएगी। इसके अलावा भोजन समेत अन्य इंतजाम किए गए हैं।

विवाह में ये रहेगा कार्यक्रम
प्रात: 8 बजे से शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिन्दी प्रचारिणी और नगर निगम के टाउन हॉल में वर-वधुओं का पंजीयन होगा। उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया जाएगा । प्रात: 10 बजे बारात पुलिस ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेगी और प्रात: 11 बजे पुलिस ग्राउंड में बारात का स्वागत किया जाएगा । प्रात: 11.30 बजे से अतिथियों के उद्बोधन के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। दोपहर 12 बजे सीएम कमलनाथ समेत अन्य अतिथि पहुंचेंगे। दोपहर एक बजे से स्वरूचि भोज प्रारंभ होगा और शाम 5 बजे वर-वधुओं को आशीर्वाद, प्रशस्ति पत्र और उपहार का वितरण किया जाएगा।

सामूहिक विवाह के लिए बनी पुडिय़ा
सामूहिक विवाह में आनेवाले 75 हजार से अधिक लोगों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार दोपहर से ही भोजन का निर्माण शुरू करा दिया। नगर निगम कर्मचारियों की देखरेख में विवाह की पुडिय़ां समेत अन्य खाद्य सामग्री को बनवाया गया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। गुरुवार को सुबह से दोपहर तक पकवान बनने जारी रहेंगे।

सीएम कन्यादान योजना के पोर्टल में दर्ज पंजीयन
निकाय पंजीयन
जनपद अमरवाड़ा 439
जनपद बिछुआ 291
जनपद छिंदवाड़ा 212
जनपद चौरई 39
जनपद हर्रई 265
जनपद जुन्नारदेव 250
जनपद मोहखेड़ 144
जनपद पांढुर्ना 221
जनपद परासिया 263
जनपद सौंसर 184
जनपद तामिया 243
नगर निगम छिंदवाड़ा 628
नगरपालिका परासिया 20
नगरपालिका जुन्नारदेव 5
नगरपालिका पांढुर्ना 7
नगरपालिका अमरवाड़ा 6
नगर परिषद बड़कुही 3
नगर परिषद बिछुआ 9
नगर परिषद चांद 9
नगर परिषद चांदामेटा 11
नगरपालिका चौरई 0
नगर परिषद दमुआ 13
नगर परिषद हर्रई 13
नगर परिषद लोधीखेड़ा 4
नगर परिषद मोहगांव 7
नगर परिषद न्यूटन 3
नगर परिषद पिपला 4
नगर परिषद सौंसर 9
कुल 3302
दिव्यांग विवाह 114
निकाह संख्या 5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो