scriptMass marriage... bride and groom will take rounds on three hundred alt | सामूहिक विवाह...इनर ग्राउण्ड में तीन सौ वेदियों पर फेरे लेंगे वर-वधुएं | Patrika News

सामूहिक विवाह...इनर ग्राउण्ड में तीन सौ वेदियों पर फेरे लेंगे वर-वधुएं

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 11, 2023 09:23:46 pm

Submitted by:

manohar soni

निगम अधिकारी-कर्मचारियों ने इनर ग्राउण्ड और लाल ग्राउण्ड में इसकी तैयारियां शुरू कर दी

सामूहिक विवाह...इनर ग्राउण्ड में तीन सौ वेदियों पर फेरे लेंगे वर-वधुएं
सामूहिक विवाह...इनर ग्राउण्ड में तीन सौ वेदियों पर फेरे लेंगे वर-वधुएं

छिंदवाड़ा.नगर निगम के 13 मार्च को रहे सामूहिक विवाह के एक दिन शेष रह गए हैं। निगम अधिकारी-कर्मचारियों ने इनर ग्राउण्ड और लाल ग्राउण्ड में इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को तीन सौ वेदियां और मंच तैयार करते निगम कर्मचारी नजर आए। मंच पर वर-वधु एक दूजे को वर माला पहनाएंगे। वेदियों पर सात फेरे लेंगे। लाल ग्राउण्ड पर रिश्तेदारों के लिए भोजन का इंतजाम रहेगा।
इस आयोजन में छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, नर्मदा पुरम् और मण्डला के 1365 जोड़े सम्मिलित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कमल पटेल के शामिल हो सकते है। निगम ने टेंट का ठेका बंटी टेंट हाउस और भोजन की जिम्मेदारी शुभम् शिक्षा समिति को सौंपी है। इस समारोह में 25 हजार लोगों के आने की संभावना है।
इसके मद्देनजर निगम की तैयारियों का निरीक्षण करने एडीएम ओपी सनोडिय़ा, एसडीएम अतुल सिंह पहुंचे। इस मौके पर महापौर विक्रम अहके, निगम अध्यक्ष सोनू मागो समेत अन्य सभापति और पार्षद मौजूद रहे।
....
बैनर में कांग्रेस नेताओं के फोटो लगाने की मांग
महापौर विक्रम अहके ने बताया कि निरीक्षण करने आए प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उन्होंने सामूहिक विवाह के मंच के बैनर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ, महापौर, निगम अध्यक्ष, सभापतियों एवं फोटो को भी शामिल करने की मांग उठाई।
.....
सामूहिक विवाह में जोड़े

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.