कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत में नकुल ने गंभीर विषयों को भी छुआ। उन्होंने कहा कि अब भाजपा पुन: वंशवाद के आरोप लगाएगी, लेकिन क्या भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पुत्र सांसद व मंत्री नहीं हैं। यह भी सवाल उठाया कि क्या अमेरिका के जार्ज बुश परिवार में वंशवाद नहीं रहा तो फि र विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में वंशवाद की बात क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि वे 35 साल पहले प्रारम्भ की गई विकास व प्रगति की लहर को आगे ले जाएंगे।