scriptबच्चा खेल था मोबाइल, बिस्तर पर पड़ा था मां का शव | Mother's body was lying on the bed | Patrika News

बच्चा खेल था मोबाइल, बिस्तर पर पड़ा था मां का शव

locationछिंदवाड़ाPublished: Jan 24, 2020 05:21:22 pm

पुलिस थाना चौरई के अंतर्गत ग्राम उमरिया इसरा में एक महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई।

Death Body

Death Body

छिंदवाड़ा /चौरई/ पुलिस थाना चौरई के अंतर्गत ग्राम उमरिया इसरा में एक महिला की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली कि सफीना पति रज्जाक मंसूरी 25 वर्ष की अचानक मौत हो गई है यह खबर मृतका के पति ने पुलिस को दी। पुलिस को पति रज़्ज़ाक ने बताया कि वह रोज की तरह ही आज सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच शौच करने के लिए चला गया था लौटने के बाद वह जैसे ही अपने कमरे में पहुँचा तो पत्नी को आवाज लगाया जवाब नहीं मिलने पर पास जाकर देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर ही मृत अवस्था में पड़ी थी। वहीं उसी बिस्तर में उसका एक चार साल का बच्चा मोबाइल खेल रहा था ।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल चौरई पुलिस बल मौके पर पहुंचा और। इसके अलावा एसडीओपी चौरई के निर्देशन एवं थाना प्रभारी चौरई के नेतृत्व में उक्त घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा। महिला की मौत कैसे हुई किन परिस्थितियों में इसकी जांच करने में पुलिस जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो