scriptमजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन | Movement against anti-worker policies | Patrika News

मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ होगा आंदोलन

locationछिंदवाड़ाPublished: Jul 26, 2019 05:34:47 pm

पेंच-कन्हान बीएमएस महामंत्री कुंवर सिंह ने बताया कि भारत सरकार व कोल इण्डिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आन्दोलन का निर्णय लिया है।

worker policies

worker policies

परासिया. पेंच-कन्हान बीएमएस महामंत्री कुंवर सिंह ने बताया कि भारत सरकार व कोल इण्डिया प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में भारतीय मजदूर संघ द्वारा आन्दोलन का निर्णय लिया है। 24 से 31 जुलाई तक पूरे कोल इण्डिया में काला फीता लगाकर विरोध दर्ज कराया जायेगा। एक अगस्त से 8 अगस्त तक गेटमिटिंग एवं नारेबाजी के माध्यम से जनजागरण किया जायेगा। 9 अगस्त को कोल इण्डिया के सभी क्षेत्रीय मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अगस्त को कंपनी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा। भारत सरकार एवं कोल इण्डिया प्रबंधन द्वारा यदि सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाते है तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
खदानों की समस्याएं बताईं
परासिया ञ्च पत्रिका. कोयलाचंल में कोयला खदानों की समस्याओं को लेकर संसद भवन मे कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी से भाजपा पदाधिकारियों ने मुलाकात कर चर्चा की और पूर्व कोयला मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं पर प्रकाश डाा। इसमें न्यूटन में ईको- टूरिज्म पार्क, परासिया मे स्टेडियम की घोषणा पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शारदा, धनकशा प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की गई। केन्द्रीय कोयला मंत्री को छिंदवाड़ा भी आने का निमंत्रण भी दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश मालवी, शहरी मंडल अध्यक्ष श्रीचंद पटेल, उपाध्यक्ष हरि आठनकर आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो