scriptसांसद नकुलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों की ली बैठक | MP Nakul Nath took a meeting of Congress officials | Patrika News

सांसद नकुलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों की ली बैठक

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 09, 2019 10:46:54 am

‘जिले में सदस्यों की संख्या बढ़ाने घर-घर पहुंचने की जरूरत’

patrika

सांसद नकुलनाथ ने कांग्रेस पदाधिकारियों की ली बैठक

छिंदवाड़ा. संगठन की शक्ति उसकी सदस्य संख्या पर निर्भर करती है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि छिंदवाडा संगठन अपनी सदस्य संख्या में प्रदेश में अग्रणी रहा है। यह संख्या और बढ़ानी चाहिए। मेरा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रत्येक सदस्य 10 नए सदस्य बनाएं। इस अभियान को पूरा करने के लिए हमें गांव-गांव घर-घर तक पहुंचना होगा। सांसद नकुलनाथ ने गुरुवार को कांग्रेस के विधायकों सहित आला पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक में यह बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी ने नकुलनाथ को भी सक्रिय सदस्य बनाने की औपचारिकता की।
नकुलनाथ ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अभियान पूर्ण होने के उपरांत आधुनिक तकनीक से बने डिजिटल इ-कार्ड दिए जाएंगे। यह कार्ड सदस्यों का परिचय-पत्र होंगे जिसका वे समय समय पर उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने पूरे जिले से आए कांग्रेस पदाधिकारियों से खुली चर्चा की तथा संगठन से सम्बंधित विषयों व आगामी आयोजनों के संदर्भ में जानकारी लेकर सुझाव दिए। सांसद ने निकट भविष्य में होने वाले जिला पंचायत, मंडी और निकाय चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित भी किया।
सीधे मुलाकात करेंगे
नकुलनाथ ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री और मुझसे तमाम अपेक्षाएं हैं, परंतु लोकसभा व विधानसभा सत्र के दौरान व्यवस्ताओं के कारण कुछ देरी हुई है। जल्द ही छिंदवाड़ा में शिकारपुर, राजीव भवन के अलावा भोपाल और दिल्ली में सभी से सीधे और नियमित मुलाकात होगी। इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। चर्चा के दौरान कुछ कार्यों में होने वाली रुकावटों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश मे विगत 15 वर्षों से व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने में कम से कम 15 माह तो लगेंगे।
गो-शाला का किया निरीक्षण, रोपे पौधे
सांसद नकुलनाथ ने गुरुवार को सुबह शिकारपुर स्थित कार्यालय मे आमजन एवं विभिन्न संगठनों से सौजन्य भेंट करने के उपरांत चंदनगांव में निर्माणाधीन गो-शाला का निरीक्षण कर उसे और अधिक सुविधाजनक बनाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में उन्होंने पौधरोपण कर नागरिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो