scriptकांग्रेस के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- छिंदवाड़ा की सभी सीटें जीतेंगे | mp vidhan sabha election 2023 : Amit Shah Chhindwara Visit live | Patrika News

कांग्रेस के गढ़ में गरजे अमित शाह, बोले- छिंदवाड़ा की सभी सीटें जीतेंगे

locationछिंदवाड़ाPublished: Mar 25, 2023 06:21:41 pm

Submitted by:

Manish Gite

भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह छिंदवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे…। एमपी में इसी साल होने वाले हैं विधानसभा चुनाव…।

amit01.png

 

छिंदवाड़ा। गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छिंदवाड़ा जिले में थे। भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह का छिंदवाड़ा दौरा अपने आप में इसलिए भी खास है क्योंकि यह क्षेत्र शुरु से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां हर बार भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि अमित शाह इस बार कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने आए थे।

छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड पर अमित शाह इस क्षेत्र से चुनावी हुंकार भर रहे हैं। छिंदवाड़ा की 7 विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास है, वहीं लोकसभा की एक मात्र सीट भी कांग्रेस ही जीत पाई थी। कांग्रेस का यह क्रम तोड़ने के लिए राजनीति के चाणक्य अमित शाह ने चुनावी बिसात बिछाई है।

 

Live Updates

 

5.00 pm

फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे

अमित शाह ने लोगों को संकल्प दिलाया कि विधानसभा से लेकर आम चुनाव में भाजपा की सीटों को जिताएंगे। 2023 में दोबारा से भाजपा की सरकार बनाएंगे। और, 2024 में फिर से मोदीजी की सरकार बनाएंगे और छिंदवाड़ा की सभी सीटों पर भी भाजपा को जिताएंगे। इतना कहते हुए अमित शाह आंचलकुंड के लिए रवाना हो गए। वे दर्शन करने के बाद नागपुर रवाना हो जाएंगे।

4.57 pm

केवल भाजपा ही दे सकती है सुरक्षा

अमित शाह ने कहा कि धारा 370 हटना चाहिए थी या नहीं। यह कांग्रेस पार्टी आजादी से अब तक धारा 370 को लटकाती थी। मोदीजी ने एक दिन 5 अगस्त 2019 को संसद में एक बिल लाकर धारा 370 को समाप्त कर दिया। इसके साथ ही भारत माता का मुकुट मणि हमारा कश्मीर हमेशा के लिए भारत के साथ जुड़ गया। यह नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं और कोई नहीं कर सकता। उनके (कांग्रेस) जमाने में पाकिस्तान से कोई भी घुस जाता था और हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। नरेंद्र मोदीजी ने जब पुलवामा और उड़ी में पाकिस्तान ने हमला किया। 10 दिन में ही मोदी सरकार ने उनके घर में एयर और सर्जिकल स्ट्राइक करके देश को बचाने का काम किया। इस देश को सुरक्षा केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी दे सकती है।

4.54 pm

अमित शाह ने कहा कि छिंदवाड़ा के लिए भाजपा सरकार ने 3400 करोड़ का बजट दिया। एक हजार 26 हजार हेक्टेयर भूमि को माचा जलाशय से सिंचित करने का काम शिवराज सिंह सरकार ने किया। छिंदवाड़ा-नागपुर और मंडला ट्रेन की लाइन के दोहरीकरण का काम भी मोदीजी ने किया है। कमलनाथ ने वादे के अलावा कुछ नही किया।

 

4.51 pm

कमलनाथ ने किया भ्रष्टाचार

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 130 करोड़ जनता को मुफ्त कोरोना के टीके लगवाकर सभी को सुरक्षित करने का काम किया है। मैं एक कमलनाथजी को पूछना चाहता हूं कि आपको एक मौका जनता ने दिया था तो उसका हिसाब तो छिंदवाडा को देना चाहिए। कमलनाथ ने भ्रष्टाचार करके हमारे शिवराजजी जो छोड़कर गए थे वो एमपी की संपत्ति को भी लूट खसोट करने का काम किया है। संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना सहित कितनी ही गरीबों की योजना को बंद करने का काम कमलनाथ ने किया। मैं कमलनाथजी के क्षेत्र में आया हूं। हर्राडोह खदान, हर्रई विकासखड में माचिक का कारखाना, चौरसा में थर्मल पावर प्लांट, छिंदवाड़ा दो फ्लाइ ओवर बनाने का किया था, बने हैं क्या। बंदन डैम की योजना भी आपने 73 में कहा था कि 2003 में शिवराज सिंह चौहान ने उस योजना को पूरा किया।

 

4.50 pm

अमित शाह ने कहा कि मोदीजी ने आजादी के 75 साल बाद आदिवासी घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम किया है। गरीब, पिछड़े, आदिवासी और दलितों की सरकार है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा तो दिया,लेकिन कोई काम नहीं किया। 9 साल में मोदीजी ने 80 करोड़ लोगों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया। 60 करोड़ लोगों का बैंक एकाउंट खुलवाया। घर देने का काम किया। पांच लाख तक का स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार ने दिया।

4.43 Pm
छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा सीट और 2024 में छिंदवाड़ा लोकसभा जीतनी है। सभी विजय का संकल्प लें।

4.42 pm

गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन शुरू।

 

4.40 pm

चौहान बोले- कांग्रेस मुक्त कराना

मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा को कांग्रेस मुक्त करने का आव्हान किया। चौहान ने कहा कि अगले चुनाव में सभी सीटों भाजपा जीतेगी। इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी सभी सीटे जीतकर पीएम मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।

4.39 pm

कमलनाथ ने कई योजनाएं बंद की

चौहान ने कहा कि किसानों को जीरो पर्सेट देने का पाप किया। हम एक हजार रुपए बेटियों को देते थे वो भी कमलनाथ खा गए। हमारी योजना में बेटियों की शादी करवाते थे। कमलनाथ बोले मामा 25 हजार देता है हम 51 हजार रुपए देंगे। बुजुर्गों की तीर्थ दर्शन योजना बंद करने का पाप कमलनाथ ने किया। यह कमलनाथ को डिलेवरी के लड्डू भी खा गए। यह कमलनाथ नहीं कपटनाथ है। क्योंकि कई योजनाएं इन्होंने बंद कर दी। यह कमलनाथ नहीं झूठ नाथ है। रोज झूठी घोषणाएं करते हैं। हमने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बनाई। हम उनके खाते में एक हजार डालेंगे। कमलनाथ बोले- मैं डेढ़ हजार डालूंगा। इनका वचन पत्र झूठ का पुलंदा। किसानों का कर्जा माफ किया क्या। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फैसला किया है। यह लोग बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करते थे, दिया क्या किसी को। रोजगार के लिए कहा था ढोल बजाओ, ढोर चराओ। हमारी सरकार एक लाख 40 हजार पदों पर भर्ती करने वाली है।

4.32 pm

कमलनाथ डींगे हाकते हैं
शिवराज ने कहा कि अमित भाई ने छिंदवाड़ा की धरती पर कदम नहीं रखा और कांग्रेस वाले घबरा गए। वे वीडियो जारी कर रहे हैं। शिवराज ने कमलनाथ पर हमला बोला। आपने सवा साल किया क्या है। आज दिल पर हाथ रखकर बताना कि छिंदवाड़ा में विकास के काम किए हैं तो किसने किए हैं। सड़कें किसने बनाई है। माचागोरा का डैम किसने बनाया. बिजली की व्यवस्था, घर घर पानी, हितग्राहियों को लाभ कौन दे रहा है। छिंदवाड़ा ठेका है क्या, छिंदवाड़ा आपकी जागीर है क्या। चौहान नेकहा कि बड़ी डींग हाकते हैं। मैंने ये कर दिया, वो कर दिया। सरकार कुछ भी करें वे कहते हैं कि वो मैंने ही किया है। चौहान ने कहा कि कमलनाथ का बस चले तो वे कह देंगे कि पातालकोट भी हमने बनवा दिया है।

4.31 Pm
आज अमित भाई संघर्ष का शंख फूंकने आए हैं। विजय का संकल्प लेने आए हैं।

4.30 pm
शिवराज ने कहा कि हमारे ऐसे गृहमंत्री जिन्होंने 370 को खत्म कर दिया। तीन तलाक के कलंक को खत्म कर दिया। आतंकवाद को समाप्त कर दिया बांध कर रख दिया। पीएम मोदीजी के नेतृत्व में आज शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी अमित शाह का स्वागत करते हैं।
4.25 pm
शिवराज सिंह का संबोधन शुरू। यह विजय उद्घोष की सभा है।

4.18 pm

मंच पर अमित शाह का स्वागत। आदिवासी परंपरा के मुताबिक उनका स्वागत किया।

4.05 pm

गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

3.15 pm

थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचने वाले हैं। देरी की वजह से अमित शाह ने हर्रई ब्लाक के आंचलकुंड में धूनीवाले मंदिर में जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। वे अब सीधे छिंदवाड़ा पहुंचने वाले हैं।


3.05 pm
अमित शाह दोपहर सवा तीन बजे के करीब छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं। उनका काफिला सीधे पुलिस ग्राउंड पर पहुंचेगा। रास्ते में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। किसी को भी उनके करीब नहीं आने दिया जाएगा।

3.00 PM
छिंदवाड़ा में 1700 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवसथा में जुटे हैं। यहां के पुलिस ग्राउंड पर एक बड़ी सभा का आयोजन होने वाला है। इस सभा के बाद अमित शाह छिंदवाड़ा क्षेत्र के 100 कार्यकर्ताओं से गुप्त रूप से मीटिंग करेंगे। माना जा रहा है कि इन विशेष कार्यकर्ताओं को अमित शाह कांग्रेस के गढ़ को भेदने की टिप्स देंगे।

2.35 pm

अमित शाह ने निरस्त किया अंचलकुंड का दौरा

खबर है कि छत्तीसगढ़ से नागपुर होते हुए अंचलकुंड पहुंचने में उन्हें देरी हो रही है, इसलिए उन्होंने अंचलपुर का कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। वे कार्यक्रम के बाद दर्शन करने पहुंचेंगे।इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने मंदिर में मत्था टेका और धर्म गुरुओं से मुलाकात कर छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं।

 

2.10 pm
अमित शाह नागपुर से हेलिकाप्टर के जरिए हर्रई ब्लाक के आंचलकुंड में दर्शन करने वाले हैं। शाह के दौरे को लेकर भारी पुलिस बल सहित कई सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं वीडी शर्मा भी मौजूद हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/Chhindwara?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

चुनौती है छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा की जीत भाजपा के लिए चुनौती बन गई है। क्योंकि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संसदीय सीट का दौरा किया था, लेकिन मोदी लहर के बावजूद 2019 के आम चुनाव में कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ 37 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए थे। यह स्थिति तब भी बनी थी जब 2018 के विधानसभा चुनाव में सातों विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीत ली थी। इससे पहले भी 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ में 7 में से 3 सीटें भाजपा जीत पाई थी।

 

चुनाव की तैयारी

भाजपा छिंदवाड़ा के जरिए इसी साल होने वाले विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति में लगी है। भाजपा का फोकस ऐसी सीटों पर है जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था या कम अंतर रहा है। छिंदवाड़ा लोकसभा की सीट मध्यप्रदेश में ऐसी एकमात्र सीट थी, जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 1952 के बाद से एक उपचुाव को छोड़ दिया जाए तो इस सीट को भाजपा कभी नहीं जीत पाई है। आदिवासी वोटबैंक वाले इस क्षेत्र में आदिवासी वर्ग ही समीकरण बनाते और बिगाड़ते हैं। 2018 के चुनाव में ही मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित थी, इनमें से केवल 16 सीट भाजपा जीत पाई थी और 30 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था, एक पर निर्दलीय जीता था।

 

गृहमंत्री छिंदवाड़ा में बनाएंगे भाजपा की विजय का इतिहास- शर्मा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में छिंदवाड़ा में इतिहास बनेगा। वीडी शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री भारतीय राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। वे विशेष रणनीति के तहत छिंदवाड़ा की सातों विधानसभा सीट और लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो