scriptनिगम कर रहा प्रतिमा लोकार्पण की तैयारी | municipal Corporation | Patrika News

निगम कर रहा प्रतिमा लोकार्पण की तैयारी

locationछिंदवाड़ाPublished: Nov 17, 2019 11:54:30 am

जेल तिराहा के नवीन स्थल पर इंदिरा प्रतिमा का लोकार्पण

निगम कर रहा प्रतिमा लोकापर्ण की तैयारी

निगम कर रहा प्रतिमा लोकापर्ण की तैयारी

छिंदवाड़ा / मुख्यमंत्री कमलनाथ 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जेल तिराहा के नवीन स्थल पर इंदिरा प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। नगर निगम ने बीएसएनएल के सामने स्थल पर निर्माण पूरा करने की तैयारियां तेज कर दीं हैं। निगम आयुक्त इच्छित गढ़पाले ने बताया कि वर्तमान इंदिरा प्रतिमा को हटाने से यातायात सुव्यवस्थित होगा।
पुलिया निर्माण के लिए हटाए अतिक्रमण, आवागमन में परेशानी हो रही थी
बीएसएनएल कार्यालय से लेकर सत्कार तिराहा तक पुरानी पुलिया के नीचे की नाली के जाम होने की शिकायत पर शनिवार को गुमठियों के अतिक्रमण हटाए गए। इस स्थल पर नगर निगम नाली की सफाई और पुलिया का निर्माण करेगा। निगम अधिकारियों के अनुसार पांच से दस गुमठियां इस स्थल पर रखीं हुईं थीं। यहां नाली जाम होने से सडक़ पर निस्तारी पानी बह रहा था। इससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अतिक्रमण हटाकर नाली का मलबा निकाला गया। रविवार से पुलिया का निर्माण शुरू होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो